CoupleCommitsSuicide : बांदा में गृहक्लेश के बाद बच्चों के सामने फंदे पर झूल गए दंपति, गांव में मचा हड़कंप

In Banda, a couple hanged themselves in front of their children following a domestic dispute, sending shockwaves through the village.

शराब के नशे में दोनों में अक्सर विवाद होता रहता है।

बांदा। CoupleCommitsSuicide  यूपी के बांदा जिले में दंपति में अरहर की कुटाई से शुरू हुआ विवाद दोनों के अंत तक पहुंच गया, इससे भी दुखद बात यह है कि दोनों ने अपने दो बच्चों के सामने फंदे से लटककर जान दे दी। माता— पिता के फंदे से लटकने की सूचना बच्चों ने अन्य ​परिजनों को दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि दंपति ने प्रेम विवाह किया था, शराब के नशे में दोनों में अक्सर विवाद होता रहता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदौरा पुरवा निवासी बृजमोहन ने बताया कि उसके भाई लल्लू निषाद (28) व उसकी पत्नी गोमती (24) ने शनिवार की देर शाम अलग-अलग कमरों में जाकर फंदा लगा लिया। लल्लू ने छप्पर की धन्नी से रस्सी से और उसकी पत्नी गोमती ने साड़ी से फंदा लगाया है। घटना के समय घर में सिर्फ उनका तीन साल का पुत्र किसरा और बेटी अनुष्का थीं। दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता को खुदकुशी करते देखा, तो परिजनों को जानकारी दी।

अरहर की कुटाई को लेकर विवाद की आशंका

लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि लल्लू बटाई में चार बीघा जमीन लिए है। उसमें अरहर बोई थी, आशंका है कि अरहर की कुटाई को लेकर दोनों में विवाद हुआ है। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि लल्लू और गोमती ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। लल्लू शराब का आदी था। नशे को लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था, इसी के चलते घटना की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि नशे की आदत और घरेलू विवाद ने खुशहाल परिवार में कलह पैदा कर दी थी,जिसके बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।

BuildingFire: दिल्ली में भीषण आग ने मचाई तबाही,चार मंजिला बिल्डिंग में फंसे लोग, चार लोगों के शव बरामद, 20 को बचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother