Operation Sindoor : भारत ने पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया, एलओसी पर भारतीय गोली से डरे पाक रेंजर

India destroyed Pakistan's air defense system, Pakistan Rangers scared of Indian bullets on LOC

भारत की ओर से पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई की जा रहीं है।

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा बल नापाक पाक को मुंहतोड़ लगातार जवाब दे रहे है। भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है।Operation Sindoor भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग रोक दी। भारत— पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा। लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, संभावित हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की खबरों के कारण लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी कर्मचारियों और पाक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ क्षेत्रों को खाली करा सकते हैं।

दूतावास ने कहा कि ऐसे अमेरिकी नागरिक जो खुद को संघर्ष वाले क्षेत्र में पाते हैं, उन्हें सुरक्षित तरीके से वहां से निकल जाना चाहिए। अगर वहां से निकलना सुरक्षित नहीं है, तो उन्हें सुरक्षित जगह पर रहना चाहिए। यूरोपीय संघ (ईयू) और उसके 27 सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले और निर्दोष नागरिकों की हत्या की निंदा की है। साथ ही भारत पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील की है। ईयू की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आतंकवाद को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

अब तक 100 आतंकी मारे गए

भारत की ओर से पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई की जा रहीं है। सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना की तरफ से की गई इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आंतकियों के ढेर होने की खबर है।हालांकि ऑपरेशन अब भी जारी है, इसलिए मृतकों की सही संख्या बताना अभी संभव नहीं है। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में रोजाना रात को ब्लैक आउट रहेगा। यहां अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा।

भारतीय वायुसेना की एस 400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया। डोमेन विशेषज्ञों ने को बताया कि अभियान में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। आधिकारिक सरकारी पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria