Truck Crushes Three : कन्नौज में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन लोगों की गई जान, बच्ची गंभीर घायल

Speeding Truck Crushes Motorcyclists in Kannauj; Three Dead, Young Girl Critically Injured

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी भेजा गया।

कन्नौज। Truck Crushes Three यूपी के कन्नौज जिले में शनिवार सुबह हुई दिल दहलाने वाली वारदात में तीन युवकों की मौत हो गई। दरअसल गुरसहायगंज में अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर दो बाइक सवारों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे सराय प्रयाग स्थित मोहन आइस कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। कस्बा गुरसहायगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मन्नू (अनू) तिवारी अपने पिता बलवीर तिवारी और बेटी दिव्या तिवारी के साथ सुबह करीब सात बजे बुलेट मोटरसाइकिल से छिबरामऊ की ओर जा रहे थे।

बाइकों में हुई टक्कर

हादसे में जौनपुर जिले के बभानियावन निवासी अंकेत विश्वकर्मा अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से उसी दिशा में जा रहे थे। सराय प्रयाग स्थित मोहन आइस कोल्ड स्टोरेज के सामने दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में अंकेत विश्वकर्मा और रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मन्नू तिवारी और उनकी बेटी दिव्या तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी भेजा गया।

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

यहां डॉक्टरों ने मन्नू तिवारी को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी दिव्या तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Murder of Groom: जौनपुर में बरात लेकर निकले दूल्हे को रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली, मौत से मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां