Krishnavataram : राधे-राधे के स्वर में डूबा ‘कृष्णावतारम’ का ग्रैंड अनावरण

The Grand Unveiling of ‘Krishnavataram’—Immersed in the Chants of ‘Radhe-Radhe’

तीन भागों में बनने वाली इस फ्रेंचाइज़ी का पहला चैप्टर 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा

मनोरंजन डेस्क,मुंबई: Krishnavataram सिनेमा और आध्यात्म का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का भव्य ट्रेलर पवित्र कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया। यह सिर्फ एक फिल्मी आयोजन नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभव बन गया, जहां हजारों श्रद्धालु “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों के साथ भक्ति में डूबे नजर आए।इस खास मौके को और भव्य बनाने के लिए आयोजन को वृंदावन के प्रमुख धार्मिक स्थलों—रमन रेती मंदिर, राधा रानी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन वृंदावन—तक विस्तारित किया गया, जिससे यह एक मल्टी-लोकेशन आध्यात्मिक उत्सव में बदल गया।

फिल्म ‘कृष्णावतारम’ को निर्माता एक श्रद्धा-समर्पित प्रस्तुति मानते हैं, जो दर्शकों को भव्य दृश्यों के साथ गहरी भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएगी। निर्देशक हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी प्रकाश कापड़िया और राम मोरी ने लिखी है, जबकि संगीत प्रसाद एस और गीत इरशाद कामिल ने इसे भावनात्मक ऊंचाई दी है। तीन भागों में बनने वाली इस फ्रेंचाइज़ी का पहला चैप्टर 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जो दर्शकों को भक्ति और सिनेमा के अनोखे अनुभव से जोड़ने का वादा करता है।

FireIncidentIn Lucknow लखनऊ के विकास नगर में आग से एक हजार से ज्यादा झोपड़ियां जली, छह बच्चे अब भी लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.