लखनऊ, FireIncidentInLucknow। राजधानी लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-12 रिंग सड़क किनारे बसी अवैध बस्ती में बुधवार शाम आग लग गई। जो देखते ही देखते 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की 22 गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। आग से 50 के करीब मवेशियों के जिंदा जलने की सूचना है, कुछ बच्चे भी लापता है। पुलिस व प्रशासन बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन पर आक्रोश जताया।
कई साल से रह रहे थे लोग
विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूरी पर तीन बीघा खाली जमीन पर वर्षों से लोग झोपड़ी बना कर रह रहे थे। रोज की तरह मंगलवार सब कुछ सामान्य था। शाम करीब पांच बजे अचानक एक मस्जिद नूमा झोपड़ी में आग लग। जिसे लोग बुझाने में सफल नहीं हुए, आरोप है कि मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया, पर कॉल नहीं लगी। कुछ देर के बाद कॉल लगी और सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। देरी की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। एक के बाद एक झोपड़ियां धूं-धूं करके जलने लगीं।
पूरे इलाके में मची भगदड़
बस्ती में आग का विकराल रुप देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आसपास की दुकानें बंद कर दी गई। ट्रैफिक भी रुक गया। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग का भयानक रूप देखा अधिकारियों को इस बारे में खबर दी। देखते ही देखते पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।इस भगदड़ में दो परिवार के छह बच्चे लापता हो गए। एक परिवार के चार और दूसरे के दो बच्चे हैं। पुलिस-प्रशासन बच्चों की तलाश में रात तक जुटे रहे। आसपास के मोहल्लों में भी बच्चों की तलाश की जा रही है।
प्लॉट मालिक के घर पर हंगामा
आग से पीड़ित महिलाओं व अन्य लोगों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर हंगामा किया। आरोप लगाया प्लॉट मालिक कुछ दिन से झोपड़ियां हटाने के लिए दबाव बना रहा था। हम लोगों ने बात नहीं मानी तो उसने आग लगवा दी। पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया पीड़ित कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। कुछ लोगों ने प्लाॅट मालिक के घर पर पथराव भी कर दिया। पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें हटाया।
दो किलोमीटर तक लगा जाम
हादसे के कारण रिंग रोड, खुर्रम नगर समेत आसपास के इलाके में सड़कों पर यातायात का अचानक दबाव बढ़ गया। इसका प्रमुख का कारण लोगों का अपनी गाड़ी रोक वीडियो बनाना था। ऐसे में करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। महानगर में बुधवार को बुद्ध बाजार लगा था। दमकल की गाड़ियां बुद्ध बाजार में फंस गईं। पुलिस ने किसी तरह से रास्ता खाली कराकर गाड़ियों को वहां से निकलवाया।र कुछ लोगों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। घटना में लोहिया नगर सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन ऋषि श्रीवास्तव व पांच अन्य लोगों के सिर फट गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी: डिप्टी सीएम
अग्निकांड की सूचना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, एसडीआरएफ एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की और पीड़ित परिवारों के रहने व भोजन व्यवस्था के लिए आदेश दिया।
The Journey of Death : प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
