Vedanta Delhi Half Marathon #रन फॉर ज़ीरो हंगर के ज़रिए 5 साल में 2 करोड़ 70 लाख मील का आंकड़ा पार किया

#Through 'Run for Zero Hunger', the 27 million-mile mark was surpassed over 5 years.

यह मुहीम भूख के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर रही है।

नईदिल्ली। Vedanta Delhi Half Marathon: देश की राजधानी की सड़कों पर आज ज़बरदस्त एनर्जी, मजबूत इरादे और एकजुटता की भावना देखने को मिली, जब वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (वीडीएचएम) 2026 में 40,000 से ज़्यादा धावकों ने हिस्सा लिया और #रन फॉर ज़ीरो हंगर के ज़रिए अपने जुनून को सार्थक एक्शन में बदल डाला। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के नंद घर और टीएसीओ पहल के ज़रिए हर किलोमीटर की दौड़ पर एक ज़रूरतमंद बच्चे या जानवर के लिए एक मील का योगदान दिया जा रहा है। यह मुहीम भूख के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर रही है। 2026 संस्करण में, प्रतिभागियों ने 50 लाख मील का योगदान दिया, इस तरह #रन फॉर ज़ीरो हंगर अपने पांच संस्करणों ने कुल 2 करोड़ 70 लाख से ज़्यादा मील्स का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही वेदांता ने दिल्ली हाफ मैराथन के साथ अपने पांच शानदार साल भी पूरे कर लिए हैं। खेल जगत के लोकप्रिय दिग्गजों जैसे मैरी कॉम, प्रमोद भगत और महेश भूपति ने इस पहल को अपना समर्थन प्रदान किया, जो फिटनेस, एकजुटता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाले इस जश्न में शामिल हुए।

समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के लिए, #रन फॉर ज़ीरो हंगर – लोगों के जीवन में बदलाव लाने और समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव उत्पन्न करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन प्रयासों में सबसे अग्रणी हैं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल नंद घर जो 18 राज्यों में 16,000 से आधुनिक आंगनवाड़ियों का नेटवर्क चलाती है। पोषण, स्वास्थ्यसेवाओं, शुरूआती बचपन की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समेकित दृष्टिकोण के ज़रिए, नंद घर बच्चों को स्वस्थ, महिलाओं को सशक्त और समुदायों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है। कंपनी अपनी एनिमल वेलफेयर इनिशिएटिव द एनिमल केयर ऑर्गनाइज़ेशन के माध्यम से जानवरों के कल्याण के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। #रन फॉर ज़ीरो हंगर के फायदों को ज़रूरतमंद जानवरों तक पहुंचाकर अनिल अग्रवाल फाउन्डेशन अपने इस विश्वास को और मज़बूत बनाता है कि हर ज़िंदगी देखभाल और सम्मान की हकदार है। साथ ही अपने वन हेल्थ दृष्टिकोण के तहत लोगों और जानवरों के कल्याण को एक साथ लाता है।

उमर अब्दुल्ला ने रेस को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ वेदांता के वरिष्ठ प्रतिनिधी जैसे वेदांता ग्रुप के सीईओ श्री अरुण मिश्रा; वेदांता ग्रुप के प्रेसिडेंट – स्ट्रैटेजी राहुल शर्मा; वेदांता पावर लिमिटेड के सीईओ राजिंदर आहूजा; और वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड के अंतरिम सीईओ श्री जिम जॉनी गैस्ट तथा वाइस एडमिरल अतुल आनंद भी मौजूद रहे। इन सभी ने हाफ मैराथन और पुलिस कप, हाफ मैराथन एलीट, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी एंड सीनियर सिटिजन्स रन, ओपन 10के, और ग्रेट दिल्ली रन जैसी अलग-अलग रेस कैटेगरी को हरी झंडी दिखाई।

Scorpio Hit by a Truck : मां विंध्याचल के दर्शन कर लौट रहे युवाओं की स्कार्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.