Murder of Girlfriend :प्रेमिका की शादी तय हुई तो युवक ने बुलाकर ले ली जान,पुलिस ने मारी गोली

When His Girlfriend's Marriage Was Arranged, a Young Man Called the Police and Took His Own Life—Police Opened Fire

मंगलवार सुबह उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे मिला था।

महोबा। Murder of Girlfriend यूपी के महोबा जिले में सिपाही के बहन की हत्या उसके प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पत्नी के घर छोड़कर जाने और प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से वह नाराज था। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर घटना अंजाम दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को धर दबोच लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी सात जुलाई को होनी थी। सोमवार रात वह घर से निकल गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे मिला था।

पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। एसपी शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की थीं। युवती के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार निवासी डहर्रा व सुमित सिंह मवईखुर्द के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सर्विलांस से आरोपियों की लोकेशन मिलने पर पुलिस बुधवार सुबह डहर्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों ने पुलिस देख भागने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

नाराज पत्नी ने घर छोड़ा

मुठभेड़ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार व सुमित सिंह के पैर में गोली लगी। पूछताछ में सुमित सिंह ने बताया कि उसका युवती से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी। इससे वह उसे छोड़कर चली गई थी। प्रेमिका की शादी भी दूसरी जगह तय हो जाने से आक्रोशित होकर उसने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर युवती की हत्या की योजना बनाई थी। देर रात युवती को मिलने के बहाने बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी।

मोबाइल से मिले अहम सुराग

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज व युवती से बरामद मोबाइल से अहम सुराग मिले थे। सुमित मुख्य आरोपी है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा, बाइक, तीन मोबाइल फोन, दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें कि सोमवार देर रात सिपाही की छोटी बहन की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी घर से 300 मीटर दूर पहाड़ी के जंगल में शव फेंककर भाग गया था। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा था। युवती का भाई जनपद सोनभद्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

सात जुलाई को बरात आना थी

युवती पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी परिजन ने तय कर दी थी। सात जुलाई को बरात आना थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार रात युवती परिजन के साथ घर पर थी। देर रात जब परिजन सो गए तो युवती घर से निकल गई। मंगलवार सुबह छह बजे परिजन उठे तो युवती गायब मिली। खोजबीन करने पर घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे उसका शव मिला। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी आंख स्पष्ट नहीं दिख रही थी।

Krishnavataram : राधे-राधे के स्वर में डूबा ‘कृष्णावतारम’ का ग्रैंड अनावरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother