Chamunda Temple : एटा में नौ दिन के व्रत के बाद दसवीं की छात्रा ने चाऊमीन-आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक से खोला व्रत, तड़प-तड़पकर गई जान

In Etah, a tenth-grade student broke her nine-day fast by consuming chowmein, ice cream, and a cold drink; she died after suffering in agony.

एटा। Chamunda Temple : यूपी के एटा में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां चामुंडा मंदिर के दर्शन के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक का सेवन करने के बाद एक दसवीं की छात्रा की मौत हो गई। मिरहची की छात्रा भावना उर्फ तनु (14) की चाउमीन और आइसक्रीम खाने के कुछ देर बाद उल्टी होने से वह बेहोश हो गई। परिजन उसकी जान बचाने के लिए कासगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का मानना है कि सांस की नली में चाऊमीन फंसने से ऐसा हुआ है। छात्रा की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।

नौ दिन के व्रत के बाद मिली मौत

मिरहची के मारहरा रोड निवासी शरद श्रीवास्तव नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी भावना उर्फ तनु एंजेल द फ्यूचर स्कूल मारहरा में 10वीं की छात्रा थी। छोटी बेटी मनु कक्षा चार में पढ़ती है। छोटा बेटा तीन साल का है। मां कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि तनु नवरात्र में नौ दिन व्रत रही थी। सोमवार को नवमी की पूजा कर कन्या लांगुर जिमाए। इसके बाद व्रत खोला। दोपहर को एक बजे मां, तीनों बच्चे, बुआ नीलम कासगंज में चामुंडा मंदिर दर्शन के लिए गए। वहां दर्शन के बाद करीब साढ़े तीन बजे तनु ने सभी के साथ पहले आइसक्रीम फिर चाऊमीन खाई। चार बजे वह कासगंज बस स्टैंड पहुंचे। वहां से मिरहची के लिए ऑटो से चल दिए। यहां से तनु ने कोल्ड्रिंक खरीदकर पी।

उल्टी के बाद हुई बेहोश फिर मौत

नदरई के पास ऑटो पहंचा तभी तनु की उल्टी हुई। उल्टी के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इससे मां और बुआ घबरा गए। करीब आधा घंटे बाद वह मिरहची पहुंचे। यहां एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने कासगंज ले जाने की सलाह दी। इस पर मां, बुआ, चचेरा भाई रजत और अन्य परिजन उसे वापस कासगंज ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शाम को सात बजे करीब मां और परिजन शव लेकर मिरहची आए तो परिवार में चीखपुकार मच गई। देर रात पिता के नोएडा से लौटने का इंतजार किया जा रहा था।

Scorpio Hit by a Truck : मां विंध्याचल के दर्शन कर लौट रहे युवाओं की स्कार्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.