जब आदि मानव बनकर मुंबई की सड़कों पर निकला यह सुपरस्टार तो दूर भागने लगे लोग

Adi Manav amir khan

आदिमानव के भेष में लंबे बालों और दाढ़ी में आदि मानव के भेष में घुमते नजर आए, जिसे देखकर लोग दूर भागने लगे।

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उन्हें देश ही विदेशों में लोग पहचानते है, लेकिन पिछले दिनों लोग मुंबई उन्हें पहचान नहीं पाए, बल्कि लोग उनसे दूर भागने लगे। दरअसल वह मुंबई की सड़कों पर आदिमानव के भेष में लंबे बालों और दाढ़ी में आदि मानव के भेष में घुमते नजर आए, जिसे देखकर लोग दूर भागने लगे।

लोग बनाने लगे वीडियो

लंबी दाढ़ी, घने बाल, कपड़ों की जगह पर शरीर पर छाल… इस तरह का कोई इंसान अगर यूं ही सड़कों पर घूम रहा होगा, तो वो लोगों का ध्यान ऐसे ही अपनी तरफ खींच लेगा, ठीक ऐसा ही हाल ही में मुंबई में देखा गया, लोगों ने ऐसे शख्स को देखा, उसका वीडियो भी बनाया, लेकिन उसे कोई भी पहचान नहीं पाया। बाद में पता चल कि वह इंसान कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान थे। इस वीडियो को देखने के बाद जब उन्हें पता चला कि ये आमिर खान थे, तो लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था।

नए प्रोजेक्ट की तैयारी में

लोगों को इस बात का पता तब चला जब आमिर खान के मेकअप की वीडियो सामने आई हालांकि, उन्होंने इस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन क्यों किया, क्या ये किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, इन सभी सवालों का जवाब अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन आमिर खान के इस लुक ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब कयास लगाया जा रहा है कि शायद वह किसी आगामी फिल्म की तैयारी में जुटे है। आपको बता दें कि आमिर खान किसी भी फिल्म को करने से पहले उस कैरेक्टर को अपने जीवन में उतारकर जते है।

इससे पहले आमिर खान ने अपनी फिल्मों में भी गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसमें गजनी, दंगल, लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्में शामिल है, अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए, तो आमिर खान अभी अपनी फिल्म सितारे जमीन पर काम कर रहे हैं, ये फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। फिल्म के एक्टर्स की बात की जाए, तो इसमें दर्शील सफारी और जेनेलिया देशमुख अहम किरदार में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां