Vijayadashami : आज होगा बुराई के प्रतीक रावण का अंत: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Today marks the end of Ravana, the symbol of evil: President and Prime Minister Modi extend greetings to the nation

नई दिल्ली। Vijayadashami : बुराई के प्रतीक लंकाधिपति रावण का आज प्रभु श्रीराम अंत करेंगे, इसी की खुशी में आज पूरे देश में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे।

राष्ट्रपति ने एक्स पर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है। भारतीय संस्कृति, नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। प्रभु श्रीराम की विजय के इस त्योहार के दिन, सभी देशवासी यह संकल्प लें कि अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत एवं समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों के सुख, आरोग्य और कल्याण की मंगलकामना की।

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।’साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है। मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आगे कहा,’अधर्म, असत्य, अन्याय व अत्याचार पर धर्म, सत्य, न्याय और सदाचार की शाश्वत विजय का प्रतीक यह पावन पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो।’ विजयादशमी, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, हर साल शारदीय नवरात्रि के समापन पर मनाई जाती है। हिंदू चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार आश्विन महीने के दसवें दिन आने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Chamunda Temple : एटा में नौ दिन के व्रत के बाद दसवीं की छात्रा ने चाऊमीन-आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक से खोला व्रत, तड़प-तड़पकर गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.