Murder of Husband : प्रेमी के साथ मिलकर पति को सिलबट्टे से कूचकर मार डाला, बक्से में डालकर हाईवे के किनारे फेंका, पुलिस ने दबोचा

Along with her lover, a woman bludgeoned her husband to death using a grinding stone, stuffed his body into a box, and dumped it by the highway; the police have apprehended them.

यह चित्र एआई से निर्मित है।

उन्नाव। Murder of Husband  यूपी के मेरठ जिले से शुरू पतियों का क्रूरतापूर्वक कत्ल लगातार जारी है। अब उन्नाव जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कपड़ों के बीच बक्से में भरकर घर 20 किमी दूर लोडर से ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। इस मामले में पत्नी सहित तीन लोगों को दबोच लिया, साथ ही एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है।

पांच टीमों ने किया खुलासा

रोड के किनारे युवक का शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमों को लगाया था। जिसने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया। एसपी ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे हाईवे किनारे प्राइवेट अस्पताल के सामने बड़ा बक्सा मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनी सिंह और कोतवाल चंद्रकांत मिश्र मौके पर पहुंचे। बक्सा खोलने पर उसमें खून से लथपथ युवक का शव चादर और कंबल में लिपटा मिला।

पुलिस जांच में पता चला कि गदनखेड़ा बाईपास और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक लोडर बक्सा लादे हुए दिखा। लोडर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक राजेश गुप्ता का पता चला। राजेश गुप्ता ने बताया कि लोडर गंगाघाट कोतवाली के कंचननगर में किशन यादव के मकान में किराये पर रहने वाले सोनू रावत (25) की पत्नी नेहा रावत (42) ने कमरा खाली करने और सामान शिफ्ट करने की बात कहकर 1200 रुपये भाड़े पर लिया था। पुलिस ने नेहा रावत को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।

हत्यारोपी ​बोलीं, शराब के नशे में पीटता था

नेहा ने बताया कि उसका पति की शराब के नशे में रोज पीटता था, इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। नेहा ने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे पति सोनू रावत नशे में घर आया और पीटने लगा। बचाव में धक्का दिया, जिससे सोनू गिर गया और उसके सिर में चोट लगी। नेहा ने उसी घर में किराये पर रह रहे प्रेमी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल को बुलाया। जितेंद्र ने पास रखे सिलबट्टे से सोनू के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

बक्से में कंबल के बीच छिपाया शव

हत्या के बाद शव कमरे में रखे बक्से में चादर और कंबल के बीच छिपा दिया। जमीन पर पड़ा खून भी साफ कर दिया था। हत्या के बाद नेहा ने अपनी बेटी पल्लवी (पहले पति की बेटी) को फोन किया। पल्लवी सदर कोतवाली के गदनखेड़ा के पास सजीवन साहू के घर में किराये पर रहती है। नेहा ने बेटी से कहा कि वहीं आ रही ताकि उसे सोनू की मौत का पता न चले। इसके बाद नेहा ने उन्नाव शहर से 1200 रुपये में लोडर किराए पर लिया। सीताराम कॉलोनी निवासी श्रमिक तौहीद को 10 हजार रुपये में सामान शिफ्ट करने के लिए बुलाया। तौहीद अपने नाबालिग साथी के साथ आया। सभी ने मिलकर बक्से को लोडर में रखा। मंगलवार की रात उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सड़क किनारे बक्सा रखकर भाग निकले थे। फॉरेंसिक टीम ने कंचननगर स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

DoubleMurder : देवरिया में घर से ​मेला देखने निकले दो युवकों की हत्या,एक का गला रेता तो दूसरे का फाड़ दिया पेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.