Wife Murder :लखनऊ में पत्नी की हत्या के लिए सिपाही ने ली दो दिन की छुट्टी, वारदात के बाद तीन घंटे तक बच्चे के साथ घूमता रहा आरोपी

Constable took two days' leave to murder his wife in Lucknow; after the crime, the accused wandered around with the child for three hours.

लखनऊ। WifeMurder : यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, यहां एक सिपाही ने पत्नी की हत्या के लिए काम से दो दिन की छुटटी ली। इसके बाद इत्मीनान से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।हत्या के बाद वह भागा नहीं, बल्कि बच्चे के साथ तीन घंटे तक वहीं घूमता रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेपर मिल कॉलोनी में पत्नी रश्मि की हत्या के आरोपी मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव ने किसी आवेश में हत्या नहीं की थी, बल्कि ​इसके लिए उसने तगड़ी साजिश रची थी।

हिमांशु ने रविवार को पत्नी रश्मि के सिर पर मूसल से वार कर हत्या कर दी थी। मकान मालिक के पूछने पर वह टालमटोल करता रहा। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे में रश्मि का लहूलुहान शव बरामद किया था। इसके बाद हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया।हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव ने जिस बेरहमी से पत्नी रश्मि की हत्या की उसका शव देखकर मायके वाले सिहर उठे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पारा निवासी रश्मि के भाई सौरभ ने रोते हुए कहा कि बहन को साथ न रखता लेकिन ऐसे मारना नहीं चाहिए था।

पत्नी के साथ मारपीट करता था सिपाही

सौरभ ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही हिमांशु हिमांशु और उसके परिजन रश्मि को आए दिन प्रताड़ित करते थे। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था, हिमांशु ने रश्मि से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी तक दाखिल की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। भाई का आरोप है कि रश्मि को हिमांशु का शराब पीना पसंद नहीं था। वह हिमांशु को शराब पीने से मना करती थी। इसी पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।तलाक के मामले में समझौते के कुछ दिन बाद हिमांशु फिर रश्मि से मारपीट करने लगा।उस समय रश्मि के पिता शेषमणि श्रीवास्तव जौनपुर में लेखपाल थे। रश्मि ने जौनपुर में हिमांशु के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें भी बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। एसीपी महानगर ने बताया कि दंपती के बीच चल रहे विवाद के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी हेड कांस्टेबल हिमांशु को इमामदस्ता हाथ में लिए देखा गया है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसीपी महानगर अंकित कुमार का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी हिमांशु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

यूपी में मर गया सिस्टम: डाक्टर बोले पर्चा बनवाकर लाओ, जब तक बेटे पर्चा बनवाते पिता ने तोड़ा दम, घर वालों ने किया हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours