जौनपुर। Couple commits suicide एक कहावत है कि इश्क कि राह आसान नहीं होती,इसका आगाज तो आसान होता है, लेकिन अंजाम तक पहुंचना आसान नहीं होता। कुछ ऐसी ही कहानी यूपी के जौनपुर जिले से सामने आई,यहां एक नवविवाहित जोड़े ने शादी के एक साल बाद ऐसा खौफनाक कदम कि त्योहार के सीजन में दो परिवारों में मातम पसर गया। यह दिल दहलाने वाली खबर जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव कि है। यहां के रहने वाहे उपदेश गौतम (22) ने करीब एक साल पहले बद्दोपुर गांव निवासी पूजा (21) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकते मिले। दोनों की मौत के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। अभी इस मामले में पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सीओ शाहगंज प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों शव फंदे से उतारे जा चुके थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपती की एक साथ हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
