Murder of live-in partner झांसी में रिटायर्ड रेलवे कर्मी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर बक्से में भरकर जलाया,ऐसे खुला भेद

In Jhansi, a retired railway employee murdered his live-in partner, stuffed her body in a box and burned it.

पुलिस का मानना ​​है कि हत्या 8 जनवरी के आसपास हुई थी।

झांसी। Murder of live-in partner यूपी के झांसी जिले में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने 35 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत​ मिटाने के लिए शव को लोहे के बक्से में डालकर आग लगा दी, फिर राख को नदी में फेंक दिया और फिर बक्से को दूसरी पत्नी के घर भेजा तो इसका खुलासा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राम सिंह परिहार ने दो शादियां की थीं. उसकी पहली पत्नी सीपरी बाजार क्षेत्र में रहती थी और दूसरी उसी शहर के सिटी कोतवाली इलाके में।

पूछताछ में आरोपी ने बताया ​कि उसने लिव-इन पार्टनर प्रीति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उससे भारी रकम मांग रही थी। वह लगातार उस पर और रुपये देने के लिए दबाव बना रही थी। वहीं पहली पत्नी और उसके बच्चों की भी जिम्मेदारी उस पर थी। रुपये की मांग बढ़ने पर उसने उसे जान से मार दिया।

ड्राइवर ने किया खुलासा

इस हत्याकांड का खुलासा एक लोडर ड्राइवर की सूझबूझ से हुआ। शनिवार रात परिहार ने दूसरी पत्नी से हुए बेटे नितिन को फोन किया, फिर उसने नीले रंग के भारी बक्से को गीता के घर ले जाने के लिए एक लोडर किराए पर लिया। नितिन और उसके कुछ दोस्त बक्से के साथ गए, ड्राइवर जयसिंह पाल को ट्रंक के सामान और उन लोगों पर शक हुआ, ट्रंक उतारने के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को एक लोडर ड्राइवर से एक संदिग्ध बक्से के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया तो उसमें मानव कंकाल के अवशेष और जली हुई सामग्री मिली।

फोरेंसिक टीम ने आगे की जांच के लिए अवशेषों को इकट्ठा किया है, आरोपी की दूसरी पत्नी गीता ने हमें बताया कि परिहार ने उससे कहा था कि वह जिस महिला के साथ रह रहा था, वह उसे पैसों के लिए परेशान कर रही थी. हमने सबूत बरामद किए हैं और आरोपी के बेटे समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

इकट्ठा कर रहा था लकड़ियां

पुलिस का मानना ​​है कि हत्या 8 जनवरी के आसपास हुई थी, परिहार के पड़ोसी ने बताया कि वह कई दिनों से सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था, कुछ दिन पहले उसके घर से एक अजीब गंध आई थी, लेकिन हमें लगा कि वह ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए लकड़ियां जला रहा है। झांसी पुलिस ने पीड़िता के पूर्व पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

SIR यूपी में कुल 2.89 करोड़ मतदाता हुए सूची से बाहर, सबसे अधिक लखनऊ में नाम कटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria