लखनऊ। अवैध संबंध में बाधा बन रही Six years later, Sona was murdered में हत्यारोपी रोज ऐसे- ऐसे खुलासे कर रहे हे, जिसे पढ़कर किसी के मन में कलयुगी कातिल मां रोशनी के लिए नफरत और क्रोध आ जाए। पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी मां और उसके प्रेमी ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस वाले भी आक्रोशित हो गए।राेशनी ने बताया जब वह प्रेमी के साथ अपनी अंतरंग थी, तभी उसकी बेटी उठ गई। वह यह बात अपने पिता को न बता दें इसलिए उसे मार डाला। उसके अनुसार बेटी की हत्या के बाद उसने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पति को फंसाने के लिए पूरी जाल बुनी। रोशनी की निर्दयता सुनकर हर कोई कह रहा है, वह मां हो ही नहीं सकती।
मां ने बेटी को पीटा था
छह साल की सोना की हत्या करने वाली हत्यारन रोशनी और उसके प्रेमी उदित ने बताया रविवार को सोना ने ब्लूटूथ स्पीकर को घर में कहीं छिपा दिया था। इसको लेकर रोशनी ने उसकी पिटाई कर दी थी। सोना रोते-रोते सो गई थी। उसके सो जाने के बाद रोशनी ने हुसैनगंज निवासी प्रेमी उदित को फोन किया। उससे शराब और मीट लाने के लिए कहा। उदित के पहुंचने पर दोनों ने पार्टी की। थोड़ी देर बाद सोना की नींद खुल गई। वह अपने कमरे से बाहर निकली तो उदित और रोशनी आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस के अनुसार सोना ने दोनों को आपत्ति जनक हालत में देखकर कहा था कि वह पापा को यह सब बताएगी। यह सुनकर दोनों को गुस्सा आ गया और शाहरूख को उनकी हरकतों का पता न चले, इसके लिए सोना की हत्या कर दी।
शाहरूख का दोस्त था उदित
बेटी की हत्या के गम में डूबे शाहरूख उस समय झटका लगा, उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके दोस्त उदित थे, वह उसके साथ लिव- इन में रहता था। शाहरूख के अनुसार, उदित उसका पुराना दोस्त था। शाहरूख, रोशनी, उदित और उसकी पत्नी अक्सर मिला करते थे। दो साल पहले उदित की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही रोशनी का व्यवहार भी बदल गया था। शाहरुख ने बताया कि सोना उदित को चाचा बुलाती थी, लेकिन उसको नहीं पता था कि जिसे वह प्यार करती है वही उसकी जान ले लेगा।
इसे भी पढ़ें….
