पांच बच्चों की मां का दामाद पर आया दिल: घर वालों के विरोध के बाद भी दोनों शादी के लिए अड़े, बच्चे पहुंचे थाने

Mother of five falls for son-in-law: Despite family opposition, the two remain adamant on getting married; children approach the police.

मैनपुरी। Love affair with son-in-law यूपी की मैनपुरी निवासी 45 वर्षीय विधवा और पांच बच्चों की मां का बहन के दामाद पर दिल आ गया, इसके बाद दोनों एक— दूसरे के साथ रहने के सपने ​देखने लगे। इसका पता चलते ही घर वाले विरोध पर उतर गए। इसके दोनों ने बगावत की। अब दोनों शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। परिजन के विरोध के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। देर शाम तक पुलिस और परिजन दोनों को समझाने का प्रयास करते रहे।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 45 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। वह पांच बच्चों के साथ रहती है। उसकी बहन भी इसी मोहल्ले में रहती है। बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब छह माह पहले दोनों के बीच प्यार होने की जानकारी परिजन को हुई। इसके बाद उन्होंने दोनों का विरोध किया।

बच्चे नए रिश्ते के विरोध में उतरे

अवैध संबंध की जानकारी होने पर महिला के बच्चों ने भी रिश्ते खत्म करने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद महिला ने बच्चों से बातें करना बंद कर दिया। बुधवार को परिजन ने घर में पंचायत कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद महिला युवक के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी दोनों के राजी नहीं होने पर परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और अब वे शादी करना चाहते हैं। महिला ने भी युवक के साथ रहने की बात कही। पांच बच्चों के बारे में पूछे जाने पर युवक ने उन्हें भी साथ रखने की बात कही। हालांकि, महिला के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि महिला के उसकी बहन के दामाद के साथ प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

HusbandDivision: रामपुर में दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा, तीन-तीन दिन दोनों के साथ करना होगा यह काम

One thought on “पांच बच्चों की मां का दामाद पर आया दिल: घर वालों के विरोध के बाद भी दोनों शादी के लिए अड़े, बच्चे पहुंचे थाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर