Psycho Killer Poonam सुन्दर बच्चों की हत्यारोपी पूनम ने पुलिस से बचने चला एक और पैतरा, पति ने की फांसी मांग

Poonam, accused of killing two Sundar children, resorts to another tactic to escape from the police; husband demands death penalty

पुलिस अधिकारी पूनम को जितना तेज समझ रहे थे वह उससे भी कहीं ज्यादा शातिर है।

पानीपत।Psycho Killer Poonam सुन्दर बच्चों की हत्यारोपी पूनम काफी शातिर दिमाक है,अपने बेटे समेत चार बच्चों की हत्या करने वाली पानीपत की लेडी साइको किलर ने खुद को बचाने के लिए उसने अपने ऊपर साया आने की कहानी सुनाने लगी है। हालांकि जांच में इस बात का सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने कहा-कैराना के तांत्रिक को भी पूछताछ के लिए पानीपत बुलाया है। मामला साफ तौर पर साइको किलिंग का है।

पूनम ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी सुनाई कि उसके सिर पर एक मर चुके युवक का साया आता था। साया आने पर ही वह अजीब हरकतें करती है। युवक के साये ने ही उससे अपराध कराया है।पुलिस ने इस बिंदु की गहराई से जांच पड़ताल की। इसके बाद निष्कर्ष निकाला कि पुलिस अधिकारी पूनम को जितना तेज समझ रहे थे वह उससे भी कहीं ज्यादा शातिर है।

अब तक बच निकलती थी पूनम

डीएसपी नवीन सिंधु ने बताया कि इस मामले का तंत्र-मंत्र से कोई ताल्लुक नहीं है। यह साफ तौर पर साइको किलिंग का मामला है। पूनम ने खुद को बचाने के लिए तंत्र-मंत्र की कहानी गढ़ी है। वह जब भी हत्या करती थी तो शक उसी पर जाता था लेकिन जैसे तैसे बचती रही। उसे मालूम था कि एक न एक दिन पकड़ी जरूर जाएगी। ऐसी स्थिति के लिए उसने सोच रखा था कि साये को कहानी बनाएगी। साइको किलर खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ऐसा भी करते हैं।

पूनम ने बच्चों की हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह उनकी सुंदरता से जलती थी। उनकी तुलना अपने बेटे से करती थी। वह अक्सर कहती थी कि उस पर साया है तांत्रिक को दिखा दो। इस पर ससुराल के लोग उसे उत्तर प्रदेश के कैराना में एक तांत्रिक के पास ले गए थे। पुलिस ने तांत्रिक को भी बुलाया। तांत्रिक ने बताया कि पूनम को लेकर ससुरालीजन एक ही बार लेकर आए थे। जिन लोगों को लगता है कि उन पर किसी का साया है, वे तीन से चार बार आते हैं, लेकिन पूनम सिर्फ एक बार आई।डीएसपी ने बताया कि विधि बेकसूर की हत्या के मामले में पूनम पहले खुद को बेकसूर बता रही थी। जब वीडियो में वह बरात की विदाई के समय वापस जाती नजर आई तो उसके पास बचने का रास्ता नहीं बचा। इसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार किया। फिर उसने बचने के लिए तंत्र-मंत्र की कहानी बनाई।

बेटे समेत चार बच्चों की ली जान

हत्यारो​पी पूनम ने तीन साल के मासूम बेटे शुभम समेत चार बच्चों को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार चुकी है। पूनम के पति नवीन ने पत्नी के लिए भयानक सजा की मांग की है। पत्नी के इकबालिया जुर्म के बाद वीरवार को नवीन का दर्द फूट पड़ा। कहा, पूनम ने जैसे हमारे बच्चों को पानी में तड़प-तड़पा कर मारा, उसे भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए। कहा कि पूनम कभी भी मानसिक रोगी नहीं लगी।पूनम की असलियत जानने के बाद से सुसराल वाले हैरान है। परिवार का कहना है कि चार-चार मासूमों की जिंदगी लेने वाली कोई महिला नहीं हो सकती। यह डायन है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। देवर प्रवीण को विश्वास नहीं हो रहा है कि पूनम सइको किलर हो सकती है। उसने कहा, भाभी ने तो चौतरफा नाश कर दिया। अपने बेटे को भी नहीं छोड़ा।

Godrej’s ‘Green’ mission : इलेक्ट्रॉनिक कचरे के पदचिह्न को मिटाने की कमान अब युवाओं के हाथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother