HusbandDivision: रामपुर में दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा, तीन-तीन दिन दोनों के साथ करना होगा यह काम

Husband divided between two wives in Rampur; he must spend three days with each.

शादी के लगभग 10 साल बाद बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली।

रामपुर। HusbandDivision :यूपी के रामपुर में पंचायत का एक अनोखा फैसला सामने आया हैं, यहां उसे दोनों के बीच तीन— तीन बिताना होगा। इसके अलावा एक दिन अपने हिसाब से रह सकेगा। बता दें कि युवक की पहली शादी 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी, जिनसे उसे दो बेटियां हैं। शादी के लगभग 10 साल बाद बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली। हालांकि, दूसरी पत्नी से भी चार साल में दो बेटियां ही हुईं।

पति का दो पत्नियों के बीच विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत का अनूठा फैसला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली पत्नी द्वारा खर्च न मिलने और पति के दूसरी पत्नी के साथ रहने की शिकायत पुलिस में करने के बाद मामला पंचायत में पहुंचा। घंटों चली पंचायत के बाद फैसला लिया गया कि पति हफ्ते के तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ बिताएगा, जबकि सातवां दिन उसकी अपनी मर्जी पर निर्भर करेगा।

चौकी से पंचायत तक पहुंचा विवाद

आर्थिक और पारिवारिक उपेक्षा से परेशान होकर पहली पत्नी सोमवार को पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि दोनों पक्षों के परिजन और गांव के गणमान्य लोग मामले को आपस में सुलझाने के लिए बैठ गए। पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया। पति तीन दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। हफ्ते का शेष एक दिन वह अपनी इच्छा से बिता सकेगा। पति को पहली पत्नी के घर हर महीने का पूरा राशन पहुंचाना होगा। पहली पत्नी को व्यक्तिगत खर्चों के लिए प्रति सप्ताह 500 रुपये अलग से देने होंगे। दोनों पक्षों के इस लिखित और मौखिक समझौते पर राजी हो जाने के बाद मामला शांत हो गया और पुलिस में शिकायत आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

एक और दामाद का सास पर आया दिल, दोनों ने कोर्ट में पहुंचकर रचाई शादी, अपनों से मांगा आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours