बेटे की दुल्हन पर आया दिल तो पिता ने किया निकाह, परिवार के सवालों से बचने उठाया यह कदम

When the father fell in love with his son's bride, he married her, took this step to avoid family's questions

उसके बेटे भी इस निकाह से नाराज हैं।

रामपुर। अलीगढ़ में बेटी की शादी के पहले होने वाले दामाद को प्रेमजाल में फंसाकर एक महिला घर से नौ दो ग्यारह हो गई थी, यह मामला काफी दिन तक सुर्खियों में रहा है। अब इसी तरह का हैरान करने वाला मामला यूपी के रामपुर जिले से सामने आया। यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बेटे के लिए दुल्हन पसंद की, इसके बाद उसका दिल अपनी होने वाली बहु पर आ गया तो उसने बेटे को किनारे करके होने वाली बहु से ही निकाह कर लिया।
यह मामला रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरौआ गांव सामने आया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ककरौआ गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति काफी समय से भोट क्षेत्र के बांस नगली गांव में रह रहा था। उसके तीन बेटे हैं। करीब छह महीने पहले उसने अपने छोटे बेटे के लिए अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती से रिश्ता तय किया था। हालांकि यह रिश्ता परिवार के अन्य सदस्यों को पसंद नहीं आया। इसी को लेकर घर में क्लेश होने लगी और मारपीट तक हो गई। बेटा इस रिश्ते से नाराज था, लेकिन पिता ने अपनी जिद नहीं छोड़ी।करीब तीन सप्ताह पहले वह व्यक्ति युवती के घर गया और किसी बहाने से उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं जाकर निकाह कर लिया।

परिवार वाले भी नाराज

बांस नगली के ग्रामीणों का कहना है कि युवक अपनी बेटी की उम्र की दुल्हन को शर्म के कारण गांव नहीं लाया है और शायद अब दिल्ली में किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा है। उसके बेटे भी इस निकाह से नाराज हैं। वहीं ककरौआ गांव में उसके भाई रहते हैं और वहां भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समाज में इस बेमेल निकाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इसे अनैतिक मान रहे हैं तो कुछ हैरानी में हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother