up mein gundagardi : आगरा में सरेराह दबंग ने पहले युवती को पीटा,फिर पेट में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, तमाशा देखते रहे लोग

In Agra, an aggressive man beat a young woman in broad daylight and then repeatedly stabbed her in the stomach, while onlookers merely watched the spectacle.

आगरा।up mein gundagardi  यूपी पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी गुंडागर्दी कम नहीं हो रही है। ताजा मामला यूपी के आगरा में देखने को मिला, जहां एक दबंग महिला सुरक्षा की पोल खोल दी। आरोपित ने ​बीच बाजार पहले युवती से बेरहमी से मारपीट की, इसके बाद उसके पेट में ताबड़तोड़ वार करके घायल कर दिया। यह वारदात आगरा के शास्त्रीपुरम के व्यस्तम चौराहे पर सुबह साढ़े दस बजे हुई। उस दौरान रोड पर लोगों की चहलकदमी थी, लेकिन किसी ने भी दबंग से युवती की जान बचाने की कोशिश नहीं की। अलबत्ता लोग तमाशाबीन बने रहे। इस दौरान युवती बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं बढ़ा। न ही किसी ने पुलिस को सूचना दी।

कोई नहीं मदद को आगे आया

पीड़िता ने बताया कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई उसके साथ ऐसा कर देगा। घटना के समय कई लोग आसपास से निकल रहे थे लेकिन देखने के बाद भी कई लोग अनदेखा करके निकल गए। चौराहे पर दुकानें भी खुली थीं। उसे उम्मीद थी कि लोग उसे बचाने आएंगे और आरोपियों को सबक सिखाएंगे मगर ऐसा हुआ नहीं। लोग दूर से देखते रहे। जब वह गिरकर बेहोश हो रही थी तो भी आसपास लोग खड़े होकर देख रहे थे। यह बताते हुए युवती फफक पड़ी और बोली मेरी जगह कल उनकी बिटिया भी हो सकती है।

घायल युवती ने बताया कि आरोपी ओमकार पेंटर है। 10 दिन पहले भी उसके पास आया। बात नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। वह नहीं चाहती थी कि परिजन कालेज और कंपनी जाना बंद करा दें। इस कारण किसी को नहीं बताया। आरोपी तब से उसका पीछा कर रहा था। वह समझ नहीं पाई कि ऐसी हरकत कर देगा। एक महीने पहले ही नाैकरी लगी थी। अगर वो डर जाती तो नाैकरी भी चली जाती। मामले में हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन ने एक ही आरोपी का नाम लिखाया है। हालांकि युवती ने मीडिया से बातचीत में आरोपी के साथ एक और युवक के होने की बात कही थी।

 

WifeMurder : आगरा में हैवान बना पति पहले पत्नी को पीटा फिर गला रेतकर ली जान, बरामदे में लहुलूहान पड़ा मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours