WifeMurder : आगरा में हैवान बना पति पहले पत्नी को पीटा फिर गला रेतकर ली जान, बरामदे में लहुलूहान पड़ा मिला शव

In Agra, a husband turned into a monster: he first beat his wife and then slit her throat, killing her; her blood-soaked body was found lying in the veranda.

विवेक मकान बनवाने के लिए पत्नी पर घरवालों से रुपये लाने का दबाव बनाता था।

आगरा।WifeMurder: यूपी के आगरा जिले से रिश्तों की बेरहमी से कत्ल करने की खबर सामने आई, यहां हैवान बने पति ने पहले पत्नी को पाइप से बुरी तरह से पीटा, जब वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ी तो क्रूर पति ने उसका गला रेत दिया। इसके बाद जाते समय पत्नी किरन के कान के कुंडल नोंच लिए। पैरों के बिछुए और चूड़ियां भी खींच ले गया। घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद किरन के परिजन ने भी यही आरोप लगाए। घर में सामान और टिन शेड भी टूटा पड़ा था। घटनास्थल को देखकर लगक रहा थ महिला ने बचने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन जान नहीं बचा सकी। मृतका के भाई ललित ने बताया कि किरन उनकी इकलौती बहन थी। पिता ने दो बीघा खेत बेचकर शादी की थी। करीब एक माह पहले ही किरन मायके से ससुराल गई थी।

 जानकारी होने पर उसने एक होटल से उसके लिए खाना भेजने की व्यवस्था कर दी थी। इसका पता चलने के बाद उसने बहन के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। उसके दोस्त और रिश्तेदारों के बारे में भी पता किया जा रहा है। मृतका के भाई ललित ने थाना खंदाैली में तहरीर दी। इसमें पति विवेक, ससुर राजकुमार, जेठ भानू, भाभी नीतू, सास और एक अन्य व्यक्ति यश प्रधान को नामजद किया गया है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पड़ोसियों ने भी नहीं बचाया

घटना की जानकारी पर आए मृतका के परिजन पड़ोसियों पर भड़क गए। उनका कहना था कि बेटी की हत्या कर दी गई। घर में आए दिन झगड़ा होता था। तब पड़ोसी भी देखा करते थे। इस बार हत्या कर दी गई। किसी ने आवाज क्यों नहीं सुनी। अगर कोई आ जाता तो बेटी की जान बच जाती। बच्चों को भी वो नहीं ले जा पाता। आरोपी को भी पकड़ा भी जा सकता था। विवेक मकान बनवाने के लिए पत्नी पर घरवालों से रुपये लाने का दबाव बनाता था। दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। किरन के पिता विजेंद्र सिंह ने कई बार ससुरालियों से बात की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किरन ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की थी। उसे नहीं पता था कि पति हत्या कर देगा।

एक माह पहले की थी मारपीट

मंगलवार दोपहर तक घर से किसी के बाहर नहीं आने पर पड़ोसी पहुंचे। बरामदे में खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। एत्मादपुर के गांव चावली निवासी किसान विजेंद्र सिंह की बेटी किरन की शादी पीलीपोखर निवासी राजकुमार सिकरवार के बेटे विवेक सिकरवार के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। विवेक पत्नी और दो बेटों (छह वर्षीय लक्ष्य और चार वर्षीय मुन्नू) के साथ माता-पिता से अलग मकान में रह रहा था। किरन के भाई ललित का आरोप है कि करीब एक माह पहले जीजा विवेक ने बहन किरन की पिटाई की थी। उसने खंदौली थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इस पर विवेक घर से भाग गया। तब से बहन बच्चों के साथ ही घर में अकेले रह रही थी। सोमवार देर रात जीजा घर लौटा और हत्या कर भाग गया। वहीं इस संबंध में डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि महिला का शव घर में पड़ा मिला है। पति बच्चों को लेकर चला गया है। मामले में दहेज के लिए हत्या का आरोप है। मृतका के परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं।\

L’Oréal Paris ने फेस्टिव सीज़न के लिए लिमिटेड-एडिशन हेयर कलर रेंज पेश की; सई गोडबोले बनीं नए कैंपेन का चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours