चैंपियनशिप के साथ संपन्न हुआ Krafton India के कॉलेज कैंपस टूर का सीजन 2

Season 2 of Krafton India's College Campus Tour concludes with the championship

भारत के अब तक के पहले ‘कॉलेज कैंपस टूर चैंपियंस’ की ताजपोशी के साथ इस आयोजन का समापन हुआ।

  • देशभर में कॉलेज ई-स्पोर्ट्स को मिला बढ़ावा, शामिल हुए 75,000 से ज्यादा छात्र
  • 2,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि और बीएमपीएस 2026 के लिए क्वालिफिकेशन के साथ चैंपियन बनी सोनीपत की ऋषिहुड यूनिवर्सिटी की टीम ‘गॉड्स ओमेन’

बेंगलुरु: Krafton India ने 2026 क्राफ्टन इंडिया ई-स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस टूर चैंपियनशिप के सफल समापन की घोषणा की। इसके साथ ही देश की सबसे महत्वाकांक्षी और जमीनी स्तर पर संचालित ई-स्पोर्ट्स पहल के सीजन 2 का भी समापन हो गया। सीजन 2 में देशभर के टियर 1, 2 और 3 शहरों के 128 कॉलेजों के 75,000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप ने ई-स्पोर्ट्स को व्यवस्थित और प्रतिस्पर्धी तरीके से सीधे कॉलेज जीवन का हिस्सा बनाया और भारत का अब तक का सबसे ज्यादा पहुंच वाला कॉलेज ई-स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म तैयार किया। ग्रैंड फिनाले का सीधा प्रसारण मंगलवार को क्राफ्टन इंडिया ई-स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिससे देशभर के प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सके। भारत के अब तक के पहले ‘कॉलेज कैंपस टूर चैंपियंस’ की ताजपोशी के साथ इस आयोजन का समापन हुआ।

ई-स्पोर्ट्स की जड़ें

यह चैंपियनशिप जमीनी स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रतिभाओं को विश्वसनीय एवं व्यवस्थित राह दिखाने की दिशा में क्राफ्टन इंडिया की सतत प्रतिबद्धता के मुख्य बिंदु के रूप में सामने आई। पहली बार ग्रैंड फिनाले को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित किया गया। इसमें चार जोन – उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के 16 कॉलेज बीजीएमआई स्क्वॉड साथ आए और तीन दिनों तक रोंडो, इरेंगल और मीरामार मैप्स पर जोरदार मुकाबला किया। इसमें शामिल टीमें इस बात का प्रमाण थीं कि भारतीय उच्च शिक्षा में ई-स्पोर्ट्स की जड़ें कितनी गहराई तक पहुंच चुकी हैं। इन टीमों में इंजीनियरिंग कॉलेजों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों से लेकर देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित कैंपस – जैसे आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईएम इंदौर और आईआईआईटी दिल्ली की टीमें शामिल थीं। इनमें से कई छात्र पहली बार व्यवस्थित और पेशेवर स्तर के प्रतिस्पर्धी खेल का अनुभव ले रहे थे। यह चैंपियनशिप ऐसा अनुभव था, जिसने तय फॉर्मेट और क्राफ्टन इंडिया के बड़े ई-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया।

ऋषिहुड यूनिवर्सिटी की टीम

18 मैचों के अंत में हरियाणा के सोनीपत स्थित ऋषिहुड यूनिवर्सिटी की टीम ‘गॉड्स ओमेन’ चैंपियन बनकर सामने आई। इस टीम ने कुल 203 पॉइंट्स हासिल करके 2,00,000 रुपये का पहला इनाम, नेशनल चैंपियन का खिताब और बीएमपीएस 2026 में सीधे एंट्री का खास मौका अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर नई दिल्ली के जी. बी. पंत डीएसईयू की टीम ‘9एमएम ई-स्पोर्ट्स’ रही। आईआईटी भुवनेश्वर की टीम ‘इंडीवर ई-स्पोर्ट्स’ ने कांस्य पदक जीता। 10,000 रुपये का व्यक्तिगत एमवीपी अवॉर्ड ‘गॉड्स ओमेन’ के AnujtooOp ने जीता।

इस मौके पर क्राफ्टन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर – ई-स्पोर्ट्स, करण पाठक ने कहा, ‘गॉड्स ओमेन की जीत सिर्फ एक चैंपियनशिप जीत से कहीं ज्यादा है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में प्रतिस्पर्धी प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी तैयार है। जब कोई टीम राष्ट्रीय स्तर पर आईआईटी और आईआईएम की टीमों से बेहतर प्रदर्शन करती है, तो यह दिखाता है कि ई-स्पोर्ट्स सबको बराबर का मौका देता है। यह पूरी तरह से स्किल, स्ट्रेटजी और टीमवर्क पर आधारित है। कैंपस टूर का सीजन 2 अब तक का हमारा सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रयास रहा है। 128 कॉलेजों की भागीदारी से लेकर ग्रैंड फिनाले तक हमने अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर गुणवत्ता का प्रदर्शन देखा है। हमें हर उस टीम, हर खिलाड़ी और हर संस्थान पर बेहद गर्व है, जो इस सफर का हिस्सा रहे।’

Bulandshahr News : तीन लोगों की खून से होली खेलने वाला जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother