champion trophy बारिश से धुला अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच,वाइपर से मैदान सुखाने का वीडियो वायरल

Afghanistan-Australia match washed out by rain, video of field being dried with wipers goes viral

क्रिकेट फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की व्यवस्था को लेकर उसे ट्रोल कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क। champion trophy के दौरान अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया, क्योंकि बारिश के बाद मैदान को सुखाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं था। वापइर से मैदान सुखाते कर्मचारी नजर आए। जिससे पूरी दुनिया में पीसीबी की किरकिरी हो रही है। काफी देर तक मैच रुका रहा, लेकिन बारिश थमने के बावजूद इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। क्रिकेट अब फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की व्यवस्था को लेकर उसे ट्रोल कर रहे हैं

कोई आधुनिक व्यवस्था नहीं

champion trophy में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच 28 फरवरी को एक बड़ा मुकाबला था, जो पीसीबी की खराब व्यवस्था के पूरा नहीं हो सका। बारिश के बाद मैदान में पानी भर गया, ग्राउंड स्टाफ के काफी प्रयास के बाद भी लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का मैदान सुखाया नहीं जा सका। इसलिए दूसरी पारी में महज 12.5 ओवर के खेल के बाद मैच को रोकना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी खेल को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका और अंत में मजबूर होकर मैच को रद्द करना पड़ा। इससे कंगारू टीम ने आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना ली, वहीं अफगानी टीम का भारी नुकसान हो गया।इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर फैंस के निशाने पर आ गया है. उसकी जमकर फजीहत हो रही है।

वाइपर से सुखाया जा रहा था मैदान

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मैच रद्द होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है, जिसमें ग्राउंड के स्टाफ मैदान में जमे हुए पानी को वाइपर से सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। आमतौर पर इस तरह के वाइपर घरों में इस्तेमाल किए जाते हैं, इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस ने पीसीबी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इतने बड़े टूर्नामेंट में इतनी खराब व्यवस्था से पाकिस्तान की मेजबानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं कई फैंस ने खराब ड्रेनेज सिस्टम और मैदान सुखाने की नई टेक्नोलॉजी वाली कोई उपकरण नहीं का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.