Bulandshahr News : तीन लोगों की खून से होली खेलने वाला जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

Jeetu Saini, who played a 'bloody Holi' with three people, has been gunned down in a police encounter.

पुलिस टीम जीतू के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

बुलंदशहर। जन्मदिन की पार्टी में विवाद के तीन लोगों की खून से होली खेलने वाला मुख्य अरोपी जीतू सैनी को पुलिस गुरुवार को हुई मुठभेड़ में मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ सिकंदरपुर गांव के पास हुई, जिसमें जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक के भी गोली लगी, जिनको जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम जीतू के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

दो इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बता दें कि बुधवार को भी कोतवाली पुलिस और तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी 50-50 हजार रुपये इनामी रिंकू व भारत के बीच मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई थी। इसमें रिंकू दाएं और भारत के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी की डीबीआर, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को जिम में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। इसमें तीन आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। शेष अन्य आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। मंगलवार रात को करीब 11 बजे पुलिस ने वांछित रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश और भारत सैनी को जीटी रोड से गिरफ्तार किया।

इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की निशानदेही से सीसीटीवी की डीबीआर और हथियार बरामद करने जा रही थी। मुंडाखेड़ा नहर के पास जब पुलिस डीबीआर ढूंढने लगी तो आरोपियों ने छिपाए हुए हथियार लेकर वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

मेरठ व हरियाणा के जिम के साथियों पर भी नजर

वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली व हरियाणा के संभावित क्षेत्रों में दबिश दे रही है। इसके लिए अलग-अलग जोन क्षेत्र में टीम बांटी गईं हैं। इसके लिए पुलिस ने आरोपियों को परिजनों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वांछित जीतू सैनी के संपर्क में रहने वाले मेरठ व हरियाणा में जिम करने वाले युवा संपर्क में थे, जिसके चलते पुलिस टीम उन ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

 

बाबा विश्वनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे pm Modi, 51 ब्राह्मणों ने शंखनाद और डमरू के गूंज से किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां