झांसी। Brother’s Murder यूपी के झांसी जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक युवक ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, इसके बाद जघन्य वारदात को छिपाने के लिए आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफनाया, इससे पहले शव को निर्वस्त्र करके शव पर सौ किलो नमक डाल दिया, ताकि वह जल्द गलने के साथ ही बदबू न आए। मामा के पुलिस के सामने संदेह जताने पर पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने कहा कि चाय पीने के दौरान हुए विवाद के बाद गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्वस्त्र करने और नमक डालने के सवाल पर चुप्पी साध ले रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहारीपुरा मोहल्ले में 10 फरवरी को छोटे भाई मसारिक बेग ने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को आंगन में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद लोगों को गुमराह करने के लिए खुद प्रेम नगर थाने में पहुंचकर मसारिक ने ही बड़े भाई तारिक की गुमशुदगी दर्ज करा दी। फिर साधारण जिंदगी जीने लगा, ऐसा लग रहा था उसे कुछ नहीं पता, स्कूल जाकर पढ़ाने लगा। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेमनगर थाने पहुंचकर मसारिक के मामा ने तारिक की हत्या का अंदेशा जताया, तब जाकर मामला सामने आया।
पुलिस को कर रहा गुमराह
पुलिस ने मसारिक को गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की लेकिन वह लगातार गुमराह करता रहा। वह एक ही बात दोहराता रहा कि चाय पीने के लिए उसका भाई नीचे उतरा था। उस दौरान दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जब आंगन की खोदाई करके तारिक के शव को बाहर निकाला तब उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। गर्दन को तेज धार के हथियार से काटकर अलग करने की कोशिश की गई थी। इसके बारे में भी उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस को शक है कि हत्या के समय उसके साथ कुछ और भी लोग थे। पुलिस के शक की सूई मसारिक के साले की ओर है।
आरोपी की पत्नी और साला फरार
पुलिस मामले की गहराई में उतरने के लिए आरोपी की पत्नी मुस्कान की तलाश में लगी हुई है, क्योंकि वारदात वाली दिन वह भी मौजूद थी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर बंद मिल रहे हैं। उनके पकड़ में आने के बाद काफी हद तक मामला साफ हो सकेगा। तारिक का वजन करीब 95 किलो था। उसे जिस जगह दफनाया गया, वह घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर थी, तीन कमरों के बाद वह जगह थी। ऐसे में उसे अकेले वहां तक ले जाना संभव नहीं था। उस दिन उसके साथ वहां कौन था
तारिक की हत्या 10 फरवरी को हुई। हत्या के दिन से ही मसारिक की पत्नी मुस्कान, उसका साला एवं ससुराल के अन्य लोग ताला बंद करके भाग गए। उनका इस घटना से क्या संबंध है। घर में पहले से ही सौ किलो नमक खरीदकर रखा गया था। सामान्य परिवार में इतना नमक खरीदकर रखा नहीं जाता। कहीं पहले से ही तो मसारिक ने इसकी प्लानिंग तो नहीं कर रखी थी।
