RobberyOfMunshi : एक लाख के लालच में डकैतों का दिया साथ, दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Two police personnel arrested for aiding dacoits out of greed for one lakh rupees.

वारदात में शामिल दोनों सिपाही एक-एक लाख रुपये के लालच में अपराध में शामिल हुए थे।

झांसी।RobberyOfMunshi  पुलिस का काम होता है समाज से अपराध को खत्म करके एक कानून का राज स्थापित करना, इसके उल्ट यूपी के झांसी जिले में दो पुलिस कर्मियों ने अपनी करतूत से वर्दी को शर्मसार कर दिया। दरअसल बदमाशों ने सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल का अपहरण कर 24.90 लाख रुपये की डकैती की थी। इस मामले की जांच में पुलिस को छह बदमाश बदमाश हाथ लग गए, पूछताछ में पता चला कि इनका साथ दो पुलिस कर्मियों ने दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बिना नंबर की कार व 24.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल दोनों सिपाही एक-एक लाख रुपये के लालच में अपराध में शामिल हुए थे। मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चौकी के पास दिया वारदात को अंजाम

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि 9 जुलाई को शाम पांच बजे सीपरी बाजार के गणेश विहार निवासी किशन पांचाल को मिनर्वा चौकी के पास से अगवा कर काले रंग की कार में बैठाकर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

यह थे वारदात में शामिल

रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर उरई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राघवेंद्र राजपूत (निवासी जखौरा, ललितपुर) और मनोज (निवासी मड़ावरा, ललितपुर) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक-एक लाख रुपये बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर दतिया निवासी गौरव यादव, खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव, बल्लमपुर प्रेमनगर निवासी सुखबीर सिंह और महावीरन निवासी सूरज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों से कुल 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि सूर्यांश यादव सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। उसे सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी को 24.90 लाख रुपये देने थे। यह रकम मुंशी किशन पांचाल के माध्यम से भेजी जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, रकम वापस हासिल करने के उद्देश्य से सूर्यांश ने डकैती की साजिश रची और इसमें पुलिसकर्मियों सहित अन्य आरोपियों को शामिल किया। आरोप है कि सिपाही राघवेंद्र ने किशन को रास्ते में रोककर कार में बैठाया, जिसके बाद उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया।

आस्था पर डकैती : श्रद्धालु अब दानपात्र रुपये न डालकर कटवा रहे रसीद, दान में आई कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.