पाक की निकली हेकड़ी: T20 World Cup में होगा भारत-पाक मैच, नकवी ट्राफी देने को तैयार

: India-Pakistan match to be held in T20 World Cup, Naqvi ready to give away trophy

आईसीसी ने भी बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाया है और मदद का भरोसा दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार की हेकड़ी निकल गई,T20 World Cup में भारत के खिलाफ लीग मैच खेलने के लिए तैयार हो गया। अब यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका और बांग्लादेश के समझाने पर पाकिस्तान मान गया। आईसीसी ने भी बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाया है और मदद का भरोसा दिया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी—20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच अब अपने तय समय पर ही होगा। पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बायकॉट का अपना फैसला वापस ले लिया है। अब यह मैच कोलंबो में 15 फरवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने और आग्रह करने के बाद लिया है।पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि वह क्रिकेट की भावना को बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है।

सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दोस्त देशों के अनुरोध और बातचीत के नतीजों के बाद यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश दे दिया है कि वह 15 फरवरी 2026 को होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के मैच के लिए मैदान पर उतरे, पहले इस मैच को लेकर काफी असमंजस था, लेकिन अब तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है।

श्रीलंका और बांग्लादेश की खास भूमिका

इस पूरे मामले को सुलझाने में श्रीलंका और बांग्लादेश ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को फोन किया था, उन्होंने शरीफ से अनुरोध किया था कि वह बहिष्कार का फैसला वापस लें और मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करें। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया, लेकिन अब पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए उन्हें भारत के खिलाफ खेलना चाहिए।

आईसीसी का बांग्लादेश पर नरम रुख

आईसीसी ने भी इस विवाद के बीच एक बड़ा फैसला सुनाया है, भारत में सुरक्षा कारणों से खेलने से मना करने पर बांग्लादेश पर कोई भी जुर्माना या बैन नहीं लगाया जाएगा। आईसीसी ने कहा कि उनका नजरिया निष्पक्ष है और वह सजा देने के बजाय मदद करने में यकीन रखते हैं। इसी वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई आर्थिक या प्रशासनिक दंड नहीं लगेगा बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड टूर्नामेंट खेल रहा है, खबर यह भी है कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जा सकती है या फिर उन्हें अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप होस्ट करने का मौका मिल सकता है।

ट्रॉफी को लेकर अभी भी विवाद

एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर भी अभी विवाद थमा नहीं है, यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस में एक बंद कमरे में रखी है। नकवी ने आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान टीम ने किसी भारतीय अधिकारी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया होता, तो क्या आईसीसी तब भी चुप रहती? नकवी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह मीडिया की मौजूदगी में ही ट्रॉफी सौंपेंगे।

BudgetSession राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, पढ़िए 30 मिनट के भाषण की प्रमुख बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother