Women’s Asia Cup 2026 में भारतीय टीम ने एकतफा मुकाबले में पाकिस्तान को हराया, 55 रन पर आलआउट ही पूरी पाक टीम

In the 2026 Women's Asia Cup, the Indian team defeated Pakistan in a one-sided match; the entire Pakistan team was bowled out for 55 runs.

पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत पर भारतीय टीम काफी खुश नजर आई।

स्पोर्ट्स डेस्क। ऐसा लगता है पाकिस्तानी टीम भारतीय टीम से हारने के लिए ही बनी है। पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम ने भी पाकिस्तानी टीम को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।Women’s Asia Cup 2026 में 5 सितंबर को दुबई में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को 55 रनों पर ऑलआउट करके 8.4 ओवर में जीत दर्ज करके पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सिर झुकाने के लिए मजबूर कर दिया।

जीत पर भारतीय टीम गदगद

पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत पर भारतीय टीम काफी खुश नजर आई। जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नजर आईं, उन्होंने अपने गेंदबाजी अटैक की तारीफ की और बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ डॉमिनेट करके उन्हें अच्छा लग रहा है। हरमनप्रीत ने कहा, ‘यह हमारे लिए काफी अहम मैच था, हम गेम के लिहाज से निर्दयी रहने की बात करते हैं और हमने कुछ ऐसा ही किया, जिससे मैं खुश हूं, सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्लान पर टिके रहे, उन्होंने पिच को अच्छे से समझा और इसके अनुसार गेंदबाजी की।’

श्री चरणी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की, भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ वह संघर्ष करती हुई नजर आईं। 18.1 ओवर में पाकिस्तान की टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई। शेफाली वर्मा ने 3 ओवरों में 10 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं श्री चरणी ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और प्रेमा रावत ने 3 विकेट झटके, भारतीय महिला टीम के सामने सिर्फ 56 रनों का लक्ष्य था। उन्होंने 68 गेंद और 7 विकेट शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया और जीत दर्ज की, अपनी घातक गेंदबाजी के लिए श्री चरणी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं हार के बाद पाकिस्तान में टीम के प्रति आक्रोश नजर आया।

सोनभद्र के एक ही गांव के Death Of Four Worker की मिर्जापुर की क्रशर प्लांट में हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर