बरेली के महाठग Kanhaiya Lal Gulati गैंग पर पांच और एफआईआर दर्ज, निवेशकों को धमका रहे आरोपी

Five more FIRs registered against Bareilly's big fraudster Kanhaiya Lal Gulati gang, accused threatening investors

गुलाटी गैंग पर रविवार रात से सोमवार शाम तक पांच नए मामले बारादरी थाने में दर्ज किए गए।

बरेली। कभी बरेली के बड़े कारोबारियों में शुमार रहे Kanhaiya Lal Gulati पर पूरे देश में लगातार एफआईआर दर्ज हो रही है। दरअलस उनकी कंप​नी ने लोगों का पैसा डबल करने के नाम पर हजारों लोगों को करोड़ों का चूना लाया है। इसी क्रम में उन पर पांच और केस दर्ज हुई, इस तरह कुल 60 एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी गैंग पर शिकंजा कसना शुरू हुआ तो उसके करीबियों ने बचने का रास्ता तलाश लिया। गुलाटी के शार्गिद को कई निवेशकों ने ठगी में नामजद कराया था। अब इन्हीं में से एक ने गुलाटी पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाकर कोर्ट में शिकायत की, इस आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। इसे जमानत लेने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

गुलाटी गैंग पर रविवार रात से सोमवार शाम तक पांच नए मामले बारादरी थाने में दर्ज किए गए। इनमें सैकड़ों पीड़ितों की संयुक्त शिकायतें शामिल हैं। मुरादाबाद ठाकुरद्वारा निवासी कलीम ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उन्होंने 1775000 रुपये व अन्य 58 लोगों ने करोड़ों रुपये कन्हैया गुलाटी की कंपनी में निवेश किए।

कई लोगों ने निवेश किए रुपये

रामपुर के अजीमनगर निवासी जुबैर ने दो लाख रुपये जबकि उनके परिचित 186 अन्य लोगों ने कई करोड़ रुपये कैनविज कंपनी में लगाए। वीर सावरकर नगर निवासी योगेंद्र ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और बेटे गोपाल गुलाटी के कहने पर 26 लाख रुपये निवेश किए। जबकि 769 लोगों ने करोड़ों रुपये निवेश किए थे। इसी प्रकार स्वाले नगर निवासी मोहन मौर्य ने कंपनी के लिए काम करने वाले होमगार्ड नरेश मौर्य व उसके साथी जगतपाल मौर्य व पुष्पेंद्र के कहने पर कन्हैया गुलाटी के पास बारह लाख रुपये निवेश किए थे। ट्यूलिप टावर निवासी प्रमोद परिहार ने रिपोर्ट लिखाई है कि गुलाटी की कंपनी में 25 लाख निवेश किए थे। जबकि 12 अन्य लोगों ने भी कई करोड़ रुपये लगाए थे।

इन लोगों के रुपये हड़पकर गुलाटी भाग गया। आरोप लगाया कि व्हाट्सएप के माध्यम से वह लगातार धमकी दे रहा है। मोहन की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य लोगों की ओर से न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी मामलों में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

BudgetSession राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, पढ़िए 30 मिनट के भाषण की प्रमुख बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother