Car Runs Over Child घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, थाने में की तोड़फोड़

A child playing outside his home was run over by a car; enraged family members created a disturbance and vandalized the police station.

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हाथरस। Car Runs Over Child यूपी के हा​थरस जिले में शनिवार को हादसे में बालक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। भीड़ ने जाम लगाने के साथ ही तोड़फोड़ की। थाने पर भी पथराव किया। पथराव में नगर पंचायत अध्यक्ष और एसओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। चार वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीणों ने करीब 10 मिनट तक थाने के सामने अराजकता का माहौल बना रहा है। थाने का बोर्ड तोड़ दिया गया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की चार गड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीपी गिरी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों को रोकने के प्रयास कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा व स्थिति पर काबू पाया। मुरसान को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

दो आरोपियों को पकड़ा

हादसे के बाद भाग रहे कार सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजन जिला अस्पताल से शव लेकर सीधे थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। धीरे-धीरे यहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए और मुरसान राया रोड जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। स्थिति को भांपकर पुलिस ने दोनों युवकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रूप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नशे में थे कार सवार

पुलिस ने भीड़ को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया। एसएचओ बीपी गिरी ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को लाठी लेकर तैयार होने के लिए कहा तो लोग भड़क उठे। महिलाओं एवं पुरुषों ने सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा लिए और पथराव कर दिया। देर शाम तक भीड़ थाने से हटने को तैयार नहीं थी। अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जिस कार से दुर्घटना हुई उसे पुलिस ने कुछ देर बाद ही पकड़ लिया। इस कार से शराब की बोतल और खाने का सामान भी मिला है। पुलिस के अनुसार कार में शराब पी जा रही थी, चलाने वाला भी नशे में था। इस कारण भी लोग आक्रोशित थे।

Electric buses पूर्वांचल के इन जिलों में आवागमन होगा सस्ता और सुलभ, चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother