Electric buses पूर्वांचल के इन जिलों में आवागमन होगा सस्ता और सुलभ, चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Travel will become cheaper and more convenient in these districts of Purvanchal, as electric buses will be introduced.

वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और मऊ को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी।

वाराणसी।Electric buses  पूर्वांचल के चार जिले के लोगों के सफर को सस्ता और आरामदायक करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। योजना के तहत वाराणसी से गोरखपुर, बलिया समेत चार शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड जल्द ही वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और मऊ को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है।

 कम किराए में होगा सफर

प्रथम चरण में 21 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को उतारने की तैयारी है, जो प्रदूषण मुक्त होने के साथ ही यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी का आरामदायक सफर भी कराएंगी। इन बसों को नई तकनीक के जरिये एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। पहले चरण की शुरुआत के तहत बलिया डिपो से 10 और आजमगढ़ से 11 बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें लगभग 200 से 250 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी, जिससे अंतर-जनपदीय कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी।

Government land reclaimed बरेली में 18 साल की कानूनी लड़ाई के बाद सरकारी जमीन पर बनाई गई मस्जिद पर चला बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां