Truck runs over three people सोनभद्र में तिलक समारोह से लौट रहे दो भाइयों समेत तीन लोगों को ट्रक ने कुचला, मचा कोहराम

Three people, including two brothers, were crushed to death by a truck while returning from a wedding ceremony in Sonbhadra, causing chaos and panic.

हादसे की जानकारी लगते ही मृतकों के घर पर शोक जताने वालों की भीड़ लग गई।

सोनभद्र।Truck runs over three people  तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, एक साथ तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहे के पास रविवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह (61), बड़े भाई कमला सिंह (65) और साढ़ू प्रेम सिंह की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक तिलकोत्सव समारोह से घर लौट रहे थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी लगते ही मृतकों के घर पर शोक जताने वालों की भीड़ लग गई।

रौंदते हुए निकल गया ट्रक

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलया गांव निवासी श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह भाई कमला सिंह के साथ रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज एरिया में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनके साथ साढ़ू प्रेम सिंह निवासी हिंदुआरी भी साथ गए हुए थे। रात 11 बजे के करीब तीनों लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों लोग हिंदुआरी चौकी के सामने तिराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी की स्थिति बन गई।

हिंदुआरी चौकी पुलिस तीनों को आनन-फानन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Car Runs Over Child घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, थाने में की तोड़फोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’