Sonbhadra में क्रसर प्लांट के कार्यालय में सो रहे खनन व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या, सीसीटीवी भी तोड़ गए बदमााश

A mining businessman was murdered in Sonbhadra; his head was crushed while he was sleeping in his crusher plant office. The culprits also destroyed the CCTV cameras.

वारदात बघमनवा के पास स्थित एक प्लांट के पास बने कार्यालय में हुई।

Sonbhadra। यूपी के सोनभद्र जिले में ​रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया , जब पुलिस को एक खनन व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या की सूचना मिली। जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी भागते हुए मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करके जांच पड़ताल के निर्देश दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात खनन व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय (76) की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित एक प्लांट के पास बने कार्यालय में हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया

खनन व्यवसायी माधव हरि उपाध्याय के भाई थे और मूल रूप से थाना गोपीगंज, जिला भदोही के निवासी थे। ओबरा क्षेत्र में व्यवसाय के चलते वह बाबा धुलाई शिवनगर कॉलोनी में रह रहे थे। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी और ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं चोरी की आशंका भी जताई जा रही है।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि पत्थर से वार कर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Government land reclaimed बरेली में 18 साल की कानूनी लड़ाई के बाद सरकारी जमीन पर बनाई गई मस्जिद पर चला बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां