मेरठ में बाइक सवार दोस्तों को दबंगों ने घेरकर चलाई गोलियां ,युवक की मौत, चार माह पहले बना था दूल्हा, घर में पसरा मातम

In Meerut, a young man was shot dead after being surrounded by a group of strongmen while riding a bike with friends; he had gotten married just four months ago, and mourning has engulfed his home.

मेरठ। Youth Shot Dead : यूपी की सख्त कानून व्यवस्था के बाद भी गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला यूपी के मेरठ जिले से शुक्रवार शाम को सामने आया। यहां शाम शाम को दौड़ लगाकर लौट रहे दो दोस्तों को दबंगों ने घेरकर गोलीबारी की। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। मारे गए युवक युवक की अभी चार माह पहले ही शादी हुई थी। मौत की खबर मिलते ही उसके घर के साथ ही ससुराल में भी कोहराम मच गया। 5वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितिन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर निवासी नितिन पुत्र सतीश शुक्रवार शाम अपने साथी प्रिंस डॉयला उर्फ मुकद्दम निवासी जे-ब्लॉक कॉलोनी, हस्तिनापुर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, नितिन दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोजाना दौड़ लगाने के लिए हस्तिनापुर आता था। शाम करीब 6:30 बजे दोनों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से दो बाइकों पर सवार छह युवक आए। हमलावरों ने बाइक रोककर नितिन पर फायरिंग कर दी। नितिन ने बचने का प्रयास किया, लेकिन एक गोली उसके पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

फायरिंग की आवाज से मचा हड़कंप

शाम के समय फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों मेें हड़कंप मच गया। भागते हुए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।कुछ घंटे में नितिन की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, नितिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इकलौते बेटे का शव देखकर पिता बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही उसकी ससुराल में कोहराम मच गया।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आपसी विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। नितिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसे कितनी गोलियां लगीं, यह पोस्टमार्टम से पता चलेगा। हत्या की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

यूपी के आठ Startups ने किया शानदार प्रदर्शन, छोटे स्तर से शुरू होकर अरबों डॉलर के मूल्यांकन तक पहुंचीं कंपनियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.