बरेली। Government land reclaimed यूपी के बरेली जिले में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनी जमीन को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा है। यह मस्जिद बरेली के भोजीपुरा स्थित पिपरिया गांव में अवैध रूप से बनाई गई थी। जिसे सदर तहसील की टीम ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि यह मस्जिद राजस्व अभिलेखों में गाटा 1474 पर श्रेणी-5 की सरकारी बंजर भूमि पर बनी हुई थी। इस जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार, इस अवैध ढांचे को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है।
18 साल लंबी चली कानूनी जंग
एसडीएम के अनुसार, इस भूमि को लेकर कानूनी विवाद साल 2008 से ही चल रहा था। सबसे पहले तहसीलदार कोर्ट ने इस निर्माण को अवैध मानते हुए बेदखली के आदेश पारित किए थे। इसके बाद दूसरे पक्ष ने राहत के लिए सिविल कोर्ट गया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली और उनका मुकदमा खारिज कर दिया गया। जैसे ही अदालत की बाधाएं दूर हुईं, प्रशासन ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
300 वर्गगज जमीन हुई मुक्त
कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वाले पक्ष पर जुर्माना भी लगाया गया था, जिसे उन्होंने पहले ही जमा करा लिया था। करीब 300 वर्गगज में बनी मस्जिद को गिराने के दौरान गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों ने पूरे इलाके को घेरे रखा। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को जमींदोज करने के बाद उसके मलबे को भी बुलडोजर से हटाया गया। मलबे को ट्रालियों में भरकर ले जाया गया। ये जो मस्जिद थी, इस पर टीन शेड डाला गया था। करीब 12 बजे शुरू हुई बुलडोजर की कार्रवाई में एक घंटे में अंदर पूरा अवैध निर्माण जमीदोंज हो गया।
मथुरा में Yamuna Expressway पर कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, छह लोगों की मौत, नौ लोग गंभीर घायल
