फतेहपुर में रिश्तों का कत्ल: महिला के देवरों ने दुष्कर्म के बाद की हत्या, घटनास्थल को देखकर दहल उठे लोग

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले रिश्तों के कत्ल की खबर सामने आईं हैं, यहां चचेरे देवरों ने बेरहमी से भाभी से दुष्कर्म करने बाद उसकी क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई। वारदात स्थल को देखकर पुलिस वालों के भी दिल दहल गया। पूरा घर खून से सना हुआ था। घटना स्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्यारे युवती का बाल पकड़कर सीढि़यों से घसीटते ले गए हैं। सेफ्टी टैंक के बाहर बालों के टुकड़े और टूटी चूड़ियां मिली हैं।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो निर्माणाधीन मकान के भूतल पर कंबल बिछा मिला है। वहीं उसकी महरून रंग की साड़ी पड़ी थी। पहली मंजिल पर खून से सनी दो ईंटे, समोसे का आधा टुकड़ा और छह समोसे पॉलिथीन के साथ दूसरे कपड़े मिले हैं। भूतल की सीढ़ियों पर खून लगा था। टूटी चूड़ियों के टुकड़े और बाल टैंक के बाहर मिले। ऐसा लग रहा है कि हत्यारोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया होगा। विरोध करने पर दुष्कर्म के बाद पहली मंजिल पर ले गए। वहां विवाद बढ़ता चलता गया। किसी ने समोसा आधा खाने के बाद विवाद के चलते फेंक दिया।

ईंट से कुचल कर मार डाला

दरिंदों से बचने युवती ने काफी संघर्ष किया, हत्यारोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसे ईंट कुचकर मार डाला। जान बचाकर युवती के भागने पर उसे पकड़ा और युवती को मार डाला। उसके बाल पकड़कर सीढ़ियों से घसीटते हुए टैंक तक लाए। टैंक में फेंकने के बाद कातिलों ने हाथ में लगे बालों का गुच्छा फेंका। इसके बाद फरार हो गए।

बच्चों ने देखा था शव

बस्तापुर गांव के बच्चे खेलने शुक्रवार को मकान के पास पहुंचे। टैंक में युवती का शव देखकर परिजनों को खबर दी। धीरे-धीरे रात में पूरे गांव में खबर फैल गई। गांव के लोग सुबह शव देखने पहुंचे। इससे माना जा रहा है कि हत्या गुरुवार रात की गई होगी। परिजनों ने बताया कि युवती के पास मोबाइल भी था। वह गायब है। फील्ड यूनिट की जांच के दौरान खून की सनी दो ईंट, सिगरेट का फिल्टर, बाल, टूटी चूड़ियां, कंबल को सुरक्षित किया है। खून के नमूने भी लिए हैं। मृतका के दाहिने हाथ व गले में काली रंग की ताबीज, दोनों पैर में तोड़िया,पैरों की उंगलियों में एक-एक बिछिया थी। शरीर पर सिर्फ फटा ब्लाउज पहने थी। निर्माणाधीन मकान में करीब छह माह से काम बंद था।

शादी के बाद मायके में रहती थी

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती (23) की शादी 28 अप्रैल 2022 को राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति दुबई में नौकरी करता है। युवती ज्यादातर मायके में रहती थी। 15 जनवरी को वह खेत से शाह कस्बा मेला देखने गई थी। इसके बाद से लापता हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों, गले, हाथ की ताबीज, जेवरों से पहचान की। शिनाख्त के बाद पिता ने बताया कि बेटी के चचेरे देवर ननकू लोधी, पुत्तन लोधी समेत तीन लोग दो बाइक से 15 जनवरी को खेत आए थे। बेटी खेत पर काम कर रही थी। तीनों ने खेत पर शराब पी थी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother