Girl raped वाराणसी में 65 साल के हकीम ने बच्ची से की हैवानियत, अब जेल में पुलिस कर रही कुटाई

A 65-year-old doctor in Varanasi brutalized a girl and is now being beaten by police in jail.

कोतवाली के एक इलाके में रहने वाली मासूम की मां का निधन हो चुका है।

वाराणसी। Girl raped यूपी के वाराणसी जिले में जड़ी-बूटी बेचने वाला 65 साल का हकीम हैवान बन गया, उसने सात साल की बच्ची से हैवानियत की। पीड़िता ने पूरी बात बड़ी बहन को बताई। बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जहां पुलिस ने उसकी जमकर कुटाई की। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हकीम के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बच्ची के मेडिकल मुयाना के आधार पर विवेचना कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।

कोतवाली के एक इलाके में रहने वाली मासूम की मां का निधन हो चुका है। पिता और चार भाई बहनों के साथ वह रहती है। पीड़िता की बड़ी बहन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन घर में सोई थी। बुधवार भोर में कटेहर इलाके में रहने वाला 65 वर्षीय महमूद अली वहां पहुंचा और बच्ची को उठा कर अपने साथ घर ले गया। और उसके साथ हैवानियत की, बच्ची किसी प्रकार वहां से भाग कर घर आई और अपने परिजनों को आपबीती बताई।

 पुलिस ने बयान दर्ज किया

मासूम के परिजनों के साथ स्थानीय लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसे पकड़ कर कोतवाली थाने ले गए। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराने के साथ उसका मौखिक और वीडियो के माध्यम से बयान दर्ज किया जाएगा। इधर, आरोपी महमूद के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।

मासूम के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि दस वर्षीय भाई चाय की दुकान पर काम कर घर के भरण-पोषण में मदद करता है। उसकी बड़ी बहन कोनिया इलाके में स्थित अपने ससुराल रहती है। उसे जब छोटी बहन के साथ दरिंदगी होने की जानकारी मिली तो वह घर पहुंची। उसने पुलिस से आरोपी महमूद को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई है। मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में पकड़े गए आरोपी महमूद अली कटेहर इलाके में रहता है और खुद को हकीम बताता है। अपने दवा खाने के नाम पर उसने विजिटिंग कार्ड भी प्रिंट करवा रखा है। जब महमूद के घिनौने करस्तानी की जानकारी इलाके में लोगों को हुई तो सब हैरत में रह गए। महमूद अक्सर घूमते-टहलते बच्ची के घर जाकर उसके पिता से मिलता था।

 

Four Doctors Dead अमरोहा में बेकाबू कार हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी कार, चार डॉक्टरों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother