यूपी बोर्ड परीक्षा: मण्डलीय मनोवैज्ञानिक हेल्पडेस्क गठित, विशेषज्ञ यूं करेंगे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली परिषदीय परीक्षा 2026 के दृष्टिगत गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मण्डलीय मनोवैज्ञानिक हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया है।

लखनऊ । माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली परिषदीय परीक्षा 2026 के दृष्टिगत गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मण्डलीय मनोवैज्ञानिक हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश भगवती सिंह के निर्देश के अनुपालन में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन व मण्डलीय मनोवैज्ञानिक, मनोविज्ञानशाला षष्ठ मण्डल लखनऊ,

के नेतृत्व में मण्डलीय मनोविज्ञानशाला,निकट सिटी स्टेशन लखनऊ में मण्डलीय हेल्पडेस्क 2026 का गठन कर दिया गया है। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि परिषदीय परीक्षा 2026 के अन्तर्गत सम्मिलित होने वाले यू पी बोर्ड इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने किसी भी विषय के तनाव, घबराहट, भय व एकग्रता से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक दिये जा रहे मनोवैज्ञानिक के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर के अपनी समस्याओं का शंका समाधान कर सकते हैं।

डॉ दिनेश कुमार, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल

ये विशेषज्ञ करेंगे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञों में प्रीति श्रीवास्तव, प्रवक्ता मनोविज्ञान, मोबाइल नम्बर -8468946232 तथा डॉ. नीरा सिंह, प्रवक्ता मनोविज्ञान मोबाइल नम्बर-9456493943 के नाम शामिल हैं। साथ ही बताया गया कि हेल्पडेस्क के गठन का मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों को भय मुक्त, तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित होने के टिप्स प्रदान किया जाना है।
बताया गया कि ये मण्डलीय हेल्पडेस्क प्रारम्भ हो चुकी है।

बोर्ड परीक्षा 2026 के अन्तिम प्रश्न पत्र 12 मार्च, 2026 तक खुली है। प्रातः 11 बजे सायं 4 बजे तक प्रतिदिन यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों (लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर खीरी) के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए है।

साथ ही कहा गया है कि जो अभिभावक अपने बच्चों को लेकर व्यक्तिगत मिलकर शंका समाधान करने के इच्छुक हों, वो कॉल कर के समय लेते हुए डॉ. नीरा सिंह व प्रीति श्रीवास्तव (वरिष्ठ प्रवक्ता मनोविज्ञान) से उनके मण्डलीय मनोविज्ञानशाला कार्यालय निकट राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज (सी टी ई कैम्पस में स्थित) निकट सिटी स्टेशन में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक व्यक्तिगत मिलकर भी समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria