Road accident बरेली में कोहरे की वजह से एक के बाद एक करके 20 वाहन टकराए, 24 लोग घायल

Fog causes 20 vehicles to collide in Bareilly, injuring 24 people

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

बरेली।Road accident  कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से रविवार सुबह बरेली उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक के बाद एक करके बीस वाहन आपस में टकरा गए। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही 24 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

सुबह 8 बजे हुआ हादसा

फरीदपुर क्षेत्र में सुबह के समय हाईवे पर घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। सुबह 8 बजे शुगर मिल के समीप हाईवे की दोनों लेन पर एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए। वाहनों की टक्कर होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में तीन रोडवेज बसें, ट्रक, डीसीएम और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि जो लोग मामूली चोटिल थे, वे अपने गंतव्य के लिए चले गए। गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

बस में फंसा चालक

सबसे पहले गोरखपुर से मेरठ जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आए कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गए। हादसे में रोडवेज बस चालक मुजफ्फरनगर के ग्राम बहादुरपुर हुसैनपुर निवासी अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बस में फंस गया था।

पुलिस ने उसे निकालकर अस्पताल भिजवाया। बरेली डिपो की रोडवेज बस में बैठकर बलराम व उनकी पत्नी यशोधरा और उनके दो बच्चे लव (छह वर्ष) और माही (10 वर्ष) कटरा से दिल्ली जा रहे थे। हादसे में माही घायल हो गई, उसे अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त सभी वाहनों को हाईवे से हटवाया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

End of love तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद की शादी, फिर दूसरे से लगाया दिल तो पति ने दी दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother