कानपुर। End of love यूपी के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक जोड़े ने तीन साल के प्रेम—प्रसंग के लव मैरिज किया। लेकिन उनके ख्वाबों का संसार चार माह भी आबाद नहीं रहा। पति द्वारा हर इच्छा पूरी करने के बाद पत्नी दूसरे लोगों से दिल लगाने लगी। शुक्रवार रात पति जब आटेा चलाकर घर पहुंचा तो उसे तीन युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद विवाद होने पर वहां मारपीट हुई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई, पूछताछ के बाद तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और दंपती को घर भेज दिया। घर आने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ तो पत्नी ने सुबह उन युवकों को छुड़ाकर उनके साथ रहने की धमकी देने लगी, इसके बाद पति ने आपा खोते हुए उसका गला दबाकर हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया।
जिसके लिए जेल गया, उसी की ली जान
बता दें कि सचिन और श्वेता का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह रिश्ता श्वेता के परिजनों को पसंद नहीं थी। इसलिए उस पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराके उसे जेल भिजवा दिया। इस मामले में सचिन को दो माह की जेल भी हुई थी। जेल से छूटने के बाद सचिन श्वेता से लव मैरिज करने के बाद उसे लेकर गुजरात चला गया। कुछ दिन वहां रहने के बाद लौट आया और कानपुर में कमरे का किराया लेकर रहने लगा। सचिन पुलिस को बताया कि वह पत्नी की हर इच्छा पूरी करता था, इसके बाद भी उसने उसके साथ बेवफाई कि इसलिए उसका गला दबाकर मार डाला। तीन दिन पहले ही उसे उसकी पसंद की जैकेट दिलाई थी।
आपत्ति जनक हालत में पत्नी को पकड़ा
शुक्रवार रात जब सचिन आटो चलाकर घर लौटा तो घर में तीन बाहरी युवकों को देखकर वह आपा खो बैठा। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में बैठे देख वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, इसे देखकर उन लोगों ने विरोध किया तो मारपीट होने लगी। इस बीच उनमें से एक युवक ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। पुलिस पांचों लोगों को लेकर थाने गई। पूछताछ के बाद दंपती को सुबह आने की बात कहकर घर भेज दिया। घर लौटने के बाद दोनों में फिर झगड़ा होने लगा। पत्नी ने उन युवकों को छुड़ाकर उन्हीं के साथ रहने की धमकी दी तो सचिन आग बबूला हो गया और गला दबाकर उसकी हत्या करके भाग निकला। पहले ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था, फिर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
बेटी की मौत की सूचना मिलना पर पहले तो परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस आने से इंकार कर दिया। पुलिस के दबाव डालने पर पहुंचे, श्वेता के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि लव मैरिज करने के बाद सचिन श्वेता पर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बना रहे थे। न मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी।
सचिन पर लगा था दोस्त की हत्या का आरोप
बता दें कि सचिन पर पहले भी आशनाई के विवाद में दोस्त की हत्या कर चुका है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के मोहनपुर निवासी सचिन सिंह अगस्त 2024 में साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। सचिन को युवती पर पैथोलॉजी कर्मी दोस्त अमित कुमार से बात करने का शक था। इसी रंजिश में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी अमित कुमार की गाजीुपर थाना क्षेत्र समियाना निवासी आदर्श सिंह उर्फ कपिल व ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी अभय कुमार रैदास के साथ अमित की लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सचिन की शनिवार को पत्नी श्वेता की हत्या करने की बात गांव तक पहुंची है। सचिन का श्वेता के साथ करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Income Tax Department raids: एक ही कारोबारी के यहां से मिली इतनी रकम कि गिनते- गिनते थक गए अधिकारी
