लखनऊ : न्यूरो फिजियोथेरेपी एवं रिहेबिलिटेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम, यूपी में पहली बार ओवरग्राउण्ड एक्सोस्केलेटन रोबोट का यूं हुआ शुभारंभ

डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीक न्यूरो फिजियोथेरेपी एवं रिहेबिलिटेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे स्ट्रोक, पार्किसन, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से ग्रसित मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधा प्राप्त होगी।

लखनऊ । राजधानी के इंदिरा नगर के ईश्वरपुरी कालोनी, सेक्टर-12 स्थित एक्स्ट्रा केयर फिजियोथेरेपी सेन्टर द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश में पहली बार ओवरग्राउण्ड एक्सोस्केलेटन रोबोट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के न्यूरो सर्जन डॉ. अमित उपाध्याय, विशेष अतिथि डॉ. प्रभात रंजन, न्यूरो फिजियोथेरिपिस्ट एम्स, नई दिल्ली एवं एक्स्ट्रा केयर फिजियोथेरेपी सेन्टर प्रमुख डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया ।

डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीक न्यूरो फिजियोथेरेपी एवं रिहेबिलिटेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे स्ट्रोक, पार्किसन, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से ग्रसित मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधा प्राप्त होगी। मुख्य अतिथि डॉ. अमित उपाध्याय ने अपने संबोधन में न्यूरो सर्जरी में एआई-रोबोटिक तकनीक को कारगर बताते हुए इसकी चुनौतियों पर चर्चा की। वहीं उन्होंने न्यूरो रिहेबिलिटेशन में धैर्य को बहुत जरूरी बताया।

राजधानी के इंदिरा नगर के ईश्वरपुरी कालोनी, सेक्टर-12 स्थित एक्स्ट्रा केयर फिजियोथेरेपी सेन्टर द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश में पहली बार ओवरग्राउण्ड एक्सोस्केलेटन रोबोट का शुभारंभ।

मरीज में भरोसे के साथ आत्मबल जरूरी

उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान मरीज को भरोसे के साथ आत्मबल बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इस अवसर पर विशेष अतिथि डॉ. प्रभात रंजन ने न्यूरो रिहेबिलिटेशन में रोबोटिक तकनीक के उपयोग से मरीजों की चलने-फिरने की क्षमता, संतुलन और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

 

डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक्स्ट्रा केयर फिजियोथेरेपी सेंटर न्यूरो एवं स्पाइन रिहेबिलिटेशन के क्षेत्र में निरंतर नवीन तकनीकों को अपनाकर मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। यह आयोजन न केवल चिकित्सा जगत के लिए बल्कि आम जनमानस के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. आकांक्षा उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर श्रीकांन्त सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother