Brother’s Murder जमीन के लालच में भाई को डंडे से पीटकर मार डाला,घर में गड्ढा खोदकर शव दफनाया

Greed for land, brother beaten to death with a stick, body buried in a pit dug in the house

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पीलीभीत:Brother’s Murder  यूपी के पीलीभीत जिले में रिश्तों के कत्ल की खबर सामने आई,यहां जमीन के विवाद में भाई ने भाई को डंडे से पीटकर मार डाला, इसके बाद शव को गड्ढे में दफना दिया। बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच और पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात स्वीकारी। युवक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की गई। पुलिस गड्ढा खुदवाकर शव बरामद कर लिया। सूचना पर सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान भी गांव पहुंची हैं। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।

सात बीघा जमीन के लिए ली जमीन

बीसलपुर कोतवाली के गांव भौरूआ निवासी हंसराज (35) पुत्र करन सिंह तीन भाई थे। वह बड़े भाई पृथ्वीराज के साथ भौरुआ में रहता था। मझला भाई नक्षत्रपाल सिंह अपनी ननिहाल बिलसंडा थाना के लिलहर गांव में परिवार सहित रहता है। परिजनों का कहना है कि ननिहाल में उन्हें सात बीघा जमीन मिली है। इसी जमीन को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा है। 12 दिसंबर को हंसराज अपने बड़े भाई को बताकर लिलहर आया था। वापस न जाने पर भाई पृथ्वीराज ने पुलिस को सूचना दी और मझले भाई नक्षत्रपाल पर छोटे भाई की हत्या का आरोप लगाया। शुक्रवार की शाम के करीब चार बजे पुलिस गांव पहुंची और कड़ाई से पूछताछ की तो नक्षत्रपाल ने हंसराज की हत्या कर शव जमीन में दबा देने की बात स्वीकार कर ली। बताया जा रहा है कि हंसराज की हत्या 14 दिसंबर को की गई। पहले नक्षत्रपाल ने गांव के बाहर मंडी के पास उसकी पिटाई की। बाद में घर लाकर हत्या कर दी और शव गड्ढे में दबा दिया।

आठ फुट गहरे गड्ढे में दबाया शव

हंसराज की हत्या कर नक्षत्रपाल ने उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। इसके लिए उसने करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खोदा। हत्या का पता चलने के बाद पुलिस शव बरामदगी के लिए गड्ढा खुदवा रही है। सूचना पर सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान भी पहुंची हैं। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

Murder of Landlady किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या करने वाले अब आपस में भिड़ रहे है, जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother