खाने के दौरान मोटा कहकर उड़ाया मजाक तो दोस्त के साथ मिलकर कार से उतारकर मारी गोली

During dinner, he was made fun of by calling him fat, so he and his friend took him out of the car and shot him

इसी का बदला लेने के लिए उसने कार से उतारकर गोली मार दी।

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर के छपिया बाजार में बरात जा रहे युवकों को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बेलघाट के अर्जुन चौहान और आसिफ के रूप में हुई। इसमें एक आरोपी अर्जुन चौहान के चाचा का ससुराल गगहा के मंझरिया में है। कुछ दिन पहले यह चाचा के साथ तरकुलहा मंदिर गया था। जहां ससुराल वाले भी गए थे। भोजन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी खुन्नस में अर्जुन ने अपने साथी आसिफ खान के साथ फायरिंग की। जिसमें गगहा पंडित नगवां निवासी शुभम यादव व मंझरिया के अनिल चौहान घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है।

चिढ़ाने पर हुआ नाराज

एसपी दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया शुभम यादव के पिता विरेन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। पूछताछ आरोपी अर्जुन चौहान ने बताया कि उसके चाचा की ससुराल मंझरिया में है। दो मई को वह चाचा के साथ तरकुलहा देवी मंदिर गया था। वहां पर शुभम, अनिल और पवन भी आए थे। खाने-पीने के दौरान चाचा के ससुराल वालों ने उसके मोटापे का मजाक उड़ाते हुए चिढ़ाया था, इसी का बदला लेने के लिए उसने कार से उतारकर गोली मार दी।

बरात में आने की मिली थी जानकारी

इसी दौरान से जानकारी मिली कि मंझरिया से गीडा स्थित बरातघर में बरात आ रही है, जिसमें उसे चिढ़ाने वाले भी आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने साथी आसिफ के साथ जीप से छपिया बाजार पहुंचा और कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन, वह रुके नहीं, जिसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी और ओवरटेक कर उनकी कार को रोका। एसपी दक्षिणी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटना में प्रयोग की गई जीप को भी बरामद कर लिया है। इसमें आसिफ खान हिस्ट्रीशीटर है और अर्जुन पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। खजनी पुलिस कारतूस के खोखे की तलाश में लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother