लखनऊ: काकोरी कांड के अमर नायकों को यूं किया गया याद, नागा साधु ने दिया धार्मिक चेतना का संदेश

काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीदों की स्मृति में उत्तर प्रदेश क्रांतिकारी परिषद की 37वीं साइकिल यात्रा इस वर्ष भी 19 दिसंबर को पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में निकाली गई।

लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीदों की स्मृति में उत्तर प्रदेश क्रांतिकारी परिषद की 37वीं साइकिल यात्रा इस वर्ष भी 19 दिसंबर को पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में निकाली गई।शुक्रवार को यह भव्य यात्रा नेताजी सुभाष चौक से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक, काकोरी तक पहुंची। यात्रा को प्रख्यात इतिहासकार रवि भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बड़ी संख्या में युवाओं, कलाकारों और नागरिकों ने इसमें भाग लेकर काकोरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं साइकिल यात्रा का सुभाष चौक, निकट परिवर्तन चौक से कैसरबाग, अमीनाबाद, रकाबगंज, नक्खास, चौक, ठाकुरगंज, दुबग्गा में भव्य स्वागत किया किया। इस अवसर पर लखनऊ की पहली धर्म ध्वजा तले आईआईएम रोड, सरौरा स्थित बड़ी भुईयन माता मंदिर के प्रमुख व माता सेवक तपस्वी नागा साधु आंनद गिरी महाराज, मनकामेश्वर मंदिर की प्रमुख महंत दिव्या गिरी, गोलाचीन मंदिर के अनुराग दास आमंत्रित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वहीं अपने संबोधन के दौरान माता सेवक व तपस्वी नागा साधु आंनद गिरी महाराज ने लोगों का आह्वान करते हुए धार्मिक चेतना के साथ—साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं यात्रा के दौरान राकेश राय, अशोक सिंह, रंगकर्मी सोनल ठाकुर, राजवीर रतन सहित अन्य विद्वानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थलों पर नागरिकों को संबोधित कर काकोरी के शहीदों के बलिदान को स्मरण कराया।

जनगीतों ने यूं भरा देश​भक्ति का जोश

साइकिल यात्रा में उत्तर प्रदेश क्रांतिकारी परिषद की सांस्कृतिक इकाई अमुक आर्टिस्ट ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक “हम क्रांति करेंगे” की सशक्त और प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। नाटक का लेखन एवं निर्देशन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नाटककार अनिल मिश्र ‘गुरुजी’ ने किया। नाटक से पहले प्रस्तुत किए गए जनगीतों ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। जिसमें अभिनेता व रंगकर्मी महेश चन्द्र देवा सहित अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां