गाजियाबाद।Murder of Landlady यूपी के गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी में किरया मांगने से नाराज किराएदार दंपती ने मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में छिपाकर ठीकाने लगाने ले जाते समय पकड़े गए थे। अब आरोपी दंपती पुलिस के सामने खुद को हत्यारोपी साबित करने के लिए चूहे—बिल्ली की तरह लड़ रहे है। पत्नी कह रही है, मैनें मारा जबकि पति कहा रहा हैं मैंने कूकर से मारकर जान ले ली। यह वारदात बुधवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा काईमोरा सोसायटी की है। फ्लैट का किराया मांगने पहुंची इंजीनियर की पत्नी की किरायेदार दंपती ने हत्या कर दी। आरोपी किरायेदार ने फ्लैट मालकिन के सिर में प्रेशर कूकर दे मारा और उसकी पत्नी ने दुपट्टे से गला घोट दिया। किरायेदार दंपती ने महिला के शव को लाल सूटकेस में बंद कर अपने ही बैड के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
पांच महीने का बाकी था किराया
मूलरूप से हापुड की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी इंजीनियर उमेश शर्मा पत्नी दीपशिखा और बेटी के साथ ओरा काईमोरा सोसायटी के एम-105 फ्लैट में रहते हैं। उनकी पत्नी दीपशिखा (48) एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। उमेश शर्मा का इसी सोसायटी में एक अन्य फ्लैट एफ-506 है, जिसे 18 हजार रुपये प्रति माह किराये पर ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता निवासी सेक्टर-23 संजयनगर को एक वर्ष पूर्व दिया था। बुधवार की रात 8 बजे दीपशिखा पांच माह का बकाया किराया मांगने किरायेदार अजय गुप्ता के फ्लैट में पहुंची। जहां किराया मांगने पर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने दीपशिखा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में दीपशिखा ने अजय गुप्ता के हाथ पर काट लिया। इसके विरोध में पति को छुड़ाने के लिए आकृति गुप्ता ने अपना दुपट्टा दीपशिखा के गले में डालकर खींच दिया।

शव को बेड के नीचे छिपाया
इसी बीच अजय गुप्ता ने रसोई में रखा प्रेशर कूकर का ढक्कन दीपशिखा के सिर में दे मारा। आरोपी ने जमीन पर गिरी दीपशिखा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियोंने शव को सूटकेस में बंद कर अपने बैड में छिपा दिया। काफी देर तक जब दीपशिखा अपने घर नहीं लौटी तो घरेलू सहायिका मिनी अजय गुप्ता के फ्लैट पर पहुंची और मालकिन की बाबत पूछताछ की। शक होने पर उसने परिजनों को मौके पर बुलाया और घर की छानबीन की। परिजनों को बैड के नीचे सूटकेस में दीपशिखा शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति को गिरफ्तार कर शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
mother’s love :आग की लपटों में घिरी पार्वती ने खिड़की तोड़ बच्चों को बचाया, लेकिन खुद जल गई
