अररिया: Mob Kills Man बिहार के अररिया जिले से एक घटना की सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां मामूली विवाद में एक सत्तू विक्रेता ने पिकअप चालक के सीने पर पहले चाकू से वार किया, इसके बाद 15 सेकेंड में उसकी गर्दन चाकू से रेतकर अलग कर दिया, फिर उसे लेकर बीच सड़क पर रख दिया। इस दौरान उसने वहां मौजूद लोगों को धमकी दी । इसके बाद गुस्साए मृतक के परिजनों और भीड़ ने उसे लाठी—डंडे, मुक्के और घुसे से पीटकर मार डाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को कृषि बाजार परिसर के गेट संख्या-2 के पास सत्तू बेचने वाले दुकानदार रवि चौहान और पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन के बीच मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान सत्तू विक्रेता ने चाकू से हमला कर ड्राइवर की हत्या कर दी। बता दें कि पिकअप ड्राइवर अक्सर यहां आता था और सत्तू दुकानदार के साथ बैठकर नशा करता था।
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने हालात को और भयावह बना दिया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी रवि चौहान को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला। इसके बाद आक्रोश और भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने सुभाष चौक पर आगजनी की, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अनुमंडलीय अस्पताल में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
BusOverturned बोलेरो को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दो महिलाओं की मौत, 35 घायल
