Wife shot dead हापुड़ में शराब पीने से पत्नी ने रोका तो पति कनपटी पर गोली मारकर हुआ फरार

In Hapur, when the wife stopped him from drinking, the husband shot her in the temple and fled.

इस दौरान करीब 40 मिनट तक वाहन चालक हाईवे पर परेशान होते रहे।

हापुड़। Wife shot dead शराब पीने से मना करने पर एक शराबी ने पत्नी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या करके फरार हो गया। वहीं मृतका के मायके वालों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं नाराज ​परिजनों को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। इस दौरान करीब 40 मिनट तक वाहन चालक हाईवे पर परेशान होते रहे।

10 साल पहले हुई थी शादी

चंडी मंदिर के पीछे मोहल्ला न्यू आर्यनगर निवासी सचिन ने बताया 10 वर्ष पहले उनकी बहन बबली की शादी सचिन निवासी गांव कैली पांची जिला मेरठ के साथ हुई थी। उनकी बहन की एक चार वर्षीय पुत्री दिव्यांशी भी है। उनकी बहन पिलखुवा में ही उनके पड़ोस में ही अपना मकान बनाकर पति व बच्ची के साथ रह रही थी। आरोप है कि सचिन आए दिन उसकी बहन से शराब पीने के लिए रुपये की मांग करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। चार माह पहले भी आरोपी ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। इसके बाद भी आरोपी में कोई सुधार नहीं आया।

कनपटी पर गोली मारकर भागा

आरोप है कि मंगलवार रात में भी सचिन उनकी बहन के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से उनकी बहन की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। बुधवार सुबह 7:30 बजे उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी बहनोई सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

देर शाम पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि मृतका के परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए चंडी मंदिर के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतका के भाई सचिन ने बताया कि उन्होंने तहरीर में आरोपी बहनोई सचिन उसके चाचा, उसके चचेरे भाई समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने उनकी तहरीर बदलते हुए केवल उसके बहनोई सचिन के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज की।

mother’s love :आग की लपटों में घिरी पार्वती ने खिड़की तोड़ बच्चों को बचाया, लेकिन खुद जल गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां