मुख्यमंत्री योगी का तंज अब उनके साथ आने को कोई तैयार नहीं

लखनऊ। रालोद के सपा ​का साथ छोड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि अब हालात इतने खराब हो गए कि अब कोई साथ नहीं आने को तैयार है। दरअसल मुख्यमंत्री विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अपनी बात रख रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार का इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार सात लाख 36 हजार करोड़ रुपये है।

ये बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के आकार को देखते हुए उनके जीवनस्तर को उठाने के संकल्प के साथ प्रस्तुत किया गया है। सभी जानते हैं कि आजादी के बाद से 2017 तक यूपी की जीडीपी 12 से 13 लाख करोड़ थी पर मात्र सात वर्षों में आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है। कोरोना जैसी महामारी का सामना करने के बाद भी यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर आ गई है। मुख्यमंत्री योगी विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर बोल रहे थे।

केंद्र सरकार के कार्यों को सराहा

मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और पी वी नरसिंह राव को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज भी कसा कि अब उनके साथ आने को कोई तैयार नहीं है क्योंकि लोगों को पता है कि वो धोखा ही देंगे। सीएम योगी रालोद के एनडीए में शामिल होने की तरफ इशारा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर