लखनऊ।Ban on fake voting यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर वोटरों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। वोटरों की फोटो और डाटा सुरक्षित किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची अपडेट होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इससे डुप्लीकेसी पर रोक लगेगी और चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर वोटरों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। इस दौरान खींची जाने वाली फोटो व मतदाता का अन्य डाटा आयोग सुरक्षित करेगा। इसी आधार पर मतदाता सूची में फोटो अपडेट होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि बूथ पर मतदाता के सत्यापन से डुप्लीकेसी और अन्य तरह के फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी। वहीं चुनाव आयोग के इस निर्देश से फर्जी वोट डलवाकर चुनाव जीतने वालों में हड़ककंप मचा हुआ है। सूत्रों के कुछ राजनीतिक दल इस प्रक्रिया का भी विरोध करने की रणनीति बना रहे है। क्योंकि उनके मनसूबे पर पानी फिर जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। बायोमीट्रिक सत्यापन से यह ऑनलाइन भी अपडेट हो जाएगा कि उस मतदाता ने कब और कहां मतदान किया है। अगर किसी तरह का कोई फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करेगा तो एक क्लिक में पकड़ा जाएगा और तुरंत कार्रवाई भी की जा सकेगी। चुनाव में जितने मतदाता शामिल होंगे उनका बायोमीट्रिक अपडेट उसी वक्त हो जाएगा और जो लोग मतदान नहीं कर सकेंगे उनके लिए इसकी प्रक्रिया बाद में पूरी की जाएगी।
ऑफलाइन भी काम हुए
आयोग के मुताबिक पुनरीक्षण का लगभग 98 फीसदी काम ई-बीएलओ एप के जरिये हुआ है। बाकी दो फीसदी काम ऑफलाइन किया गया है। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया है। उसके बाद सूची में नाम जोड़ा या घटाया गया। किसी तरह की खामी न रहे इसलिए बड़ी गहनता से काम किया गया है।
Chinese Wok ने पूरे भारत में 149 रुपये में पूरे मेन्यू के साथ लॉन्च किया ‘वॉक विंटर फीस्ट’
