संभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में नोकझोंक, अजय राय बोले- प्रतिबंध हटने के बाद जाएंगे

लखनऊ।सर्वे के दौरान संभल में हुई हिंसा के बाद राजनीतिक दल मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए है। पहले सपा का प्रतिनिधि मंडल अब कांग्रेस का प्रतिमंडल वहां जाकर मुस्लिम को रिझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन सरकार वहां किसी बाहरी को नहीं जाने देना चाहता, ताकि वहां शांति व्यवस्था बरकरार रहे। संभल जाने के लिए आज कांग्रेस का प्रतिनिधि​ मंडल तैयार था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया, इसे ले​कर पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर नोकझोंक हुई।

कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जाने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया । कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के अलावा दो गाड़ी पीएसी भी बुलाई गई थी। संभल जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की झड़प भी हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अजय राय ने कहा कि जब भी प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभल जाकर वहां की स्थिति की अपने स्तर पर जांच करेंगे। यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।

इसे भी पढ़ेंं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां